Mouni-Suraj: मौनी रॉय और सूरज नांबियार इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों काफी समय से एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इतना ही नहीं, दोनों के अलग होने और तलाक की अफवाहें भी तेज हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे फैंस काफी हैरान हैं।
सोशल मीडिया पर ‘अनफॉलो’ से शुरू हुई चर्चा
इस चर्चा की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। न तो मौनी की फॉलोइंग लिस्ट में सूरज का नाम दिखाई दे रहा है और न ही सूरज अब मौनी को फॉलो कर रहे हैं। डिजिटल दौर में किसी कपल का एक-दूसरे को अनफॉलो करना अक्सर रिश्तों में दूरी का संकेत माना जाता है।
क्या डिलीट हुईं शादी की तस्वीरें?
अफवाहों को उस समय और हवा मिली जब खबर सामने आई कि सूरज नांबियार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की कई तस्वीरें हटा दी हैं। वहीं, मौनी रॉय ने भी काफी समय से पति के साथ कोई नई तस्वीर साझा नहीं की है। हालांकि, उनके प्रोफाइल पर अगस्त 2024 की कुछ पुरानी तस्वीरें और शादी की यादें अब भी मौजूद हैं। बावजूद इसके, हाल के दिनों में दोनों के बीच दूरी साफ नजर आ रही है।
फैंस की बढ़ी चिंता
यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘प्लीज हमें यह मत बताना कि आप लोग तलाक ले रहे हो, अपना मामला सुलझा लो।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद है कि उनके बीच सब ठीक है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘शायद वे सिर्फ अपनी प्राइवेसी चाहते हैं।’ हालांकि, कई फैंस ने लोगों से यह भी अपील की है कि जब तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।
2022 में हुई थी भव्य शादी
मौनी और सूरज की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में नए साल के मौके पर दुबई में हुई थी। करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 27 जनवरी 2022 में दोनों ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शाही शादी की थी।
फिलहाल, कपल की ओर से इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दोनों ने अब तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।
Read more:- दिल्ली में 1 जुलाई से बंद होगी pink tickets, करना होगा Saheli Smart Cards कार्ड का इस्तेमाल

