Vicky Kaushal Birthday

Vicky Kaushal के बर्थडे पर Katrina Kaif ने लुटाया प्यार, इमोशनल पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

Vicky Kaushal Birthday: बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में शामिल विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक बार फिर अपनी खूबसूरत बॉन्डिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार को विक्की कौशल ने अपना 38वां जन्मदिन परिवार के साथ बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर पत्नी कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और प्यार भरा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया हैं।

कटरीना ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में कपल के साथ उनके बेटे विहान की भी प्यारी झलक देखने को मिली। हालांकि, दोनों ने अभी तक बेटे का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन बर्थडे केक के पास मौजूद उसकी छोटी-सी झलक ने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया। केक पर लिखा ‘Happy Birthday Papa’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि शादी के करीब चार साल बाद विक्की और कटरीना माता-पिता बने हैं। कटरीना ने 42 साल की उम्र में बेटे विहान को जन्म दिया, जिसके बाद से यह कपल लगातार चर्चा में बना हुआ है। कटरीना ने अपने पोस्ट में विक्की के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा, ‘हैप्पी बर्थडे… वही जगह, दो साल बाद… कितना कुछ बदल गया है। आज हम तुम्हारा जन्मदिन अपने छोटे से एंजेल के साथ मना रहे हैं। मेरा दिल खुशी और कृतज्ञता से भरा हुआ है।’ उन्होंने आगे लिखा कि विक्की पिछले कुछ सालों से उनकी ताकत, प्यार और सहारा बने हुए हैं। मजाकिया अंदाज में कटरीना ने लिखा कि अब विक्की माइथोलॉजी, AI, हेल्थ, बिजनेस और हर ‘व्हॉट इफ’ वाली बात के एक्सपर्ट बन चुके हैं क्योंकि वे उनके हर सवाल का जवाब देने की कोशिश करते हैं।

कटरीना की इस पोस्ट पर करीना कपूर खान, सोनाक्षी सिन्हा और अनन्या पांडे समेत कई बॉलीवुड सितारों ने विक्की को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं फैंस ने भी इस जोड़ी को ‘परफेक्ट फैमिली’ बताते हुए खूब प्यार दिया।

Read more:- CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में CNG फिर महंगी, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

More From Author

CNG Price Hike

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में CNG फिर महंगी, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम