Padma Shri Awards: सोमवार 25 मे को को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स का आयोजन हुआ. हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची और उनके साथ अमित शाह,पीएम मोदी भी शामिल हुए। बता दें इस वर्ष भारत सरकार ने 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी , जिनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। इस विजेता लिस्ट में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का भी नाम जुड़ा है। ऐक्टर का पद्म सामान लेने के लिए अभिनेत्री हेमा मालिनी और आहना देओल भी नजर आई।
अहाना के छलके आसूं
भारतीय सिनेमा में 60 साल से ज्यादा का योगदान देने वाले दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण दिया गया। जिसे लेने के लिए उनकी पत्नी और बेटी पहुचें। जब एक्ट्रेस पुरस्कार लेने पहुंची तो बेटी अहाना के आसूं छलक आए. जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.छोटी बेटी अहाना ताली बजाते समय आसूं पोछती दिखी। हेमा मालिनी ने बताया कि एशा देओल इस फंक्शन में किसी वजह से शामिल नहीं हो पाई. उन्होंने ये भी बताया कि सनी, बॉबी और पूरा परिवार इन सामान के बाद बेहद खुश है.
एशा देओल ने लिखा भावुक नोट
पिता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मान मिलने के बाद उनकी बेटी एशा देओल ने भावुक होकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने एक्ट्रेस हेमा मालिनी को अवार्ड मिलते हुए कुछ तस्वीरें साझा की है. उन्होंने नोट लिखते हुए लिखा है कि ‘यह बहुत गर्व और भावनाओं से भरा पल है। हमारी बहुत इच्छा थी कि काश आज पापा यहां हमारे साथ होते- सफेद शर्ट और नीले सूट में हमेशा की तरह हैंडसम दिखते हुए।’ एशा ने आगे लिखा -‘जब मां (हेमा) ने पुरस्कार लिया, तो हम सभी भाई-बहनों में सबसे छोटी, अहाना ने हम सबकी तरफ से तालियां बजाईं और उसकी आंखों में आंसू आ गए। पापा हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।’
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ ही क्रिकेट टीम में खिलाड़ी रोहित शर्मा, हॉकी प्लेयर सविता पुनिया, अभिनेता आर माधवन समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया। भारतीय महिला क्रिकेट की ‘रन मशीन’ और कप्तान हरमनप्रीत कौर तथा बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार प्रोजेनजीत चटर्जी को पद्म विभूषण से नवाजा गया। साथ ही बता दें इस बार पद्म पुरस्कार 19 महिलाएं को मिले और कुछ 16 ऐसी हस्तियां भी है मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए हैं।
Read more:- Karnataka NEET Aspirant ने की खुदकुशी, 12 दिनों में 5 छात्रों ने गंवाई जान

