Manoj Bajpayee On Ghooskhor Pandat

Ghooskhor Pandat विवाद पर बोले मनोज बाजपेयी, कहा- जरूरत पड़ी तो 10 नए नाम सोच लेंगे

Ghooskhor Pandat: अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के टाइटल पर हुए विवाद के बाद मेकर्स ने लोगों से माफी मांगी और फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया। हालांकि, अभी तक फिल्म का नया नाम सामने नहीं आया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म के टाइटल को लेकर इतना बड़ा विवाद खड़ा हो जाएगा।

टाइटल बदलने पर क्या कहा?

मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘अगर किसी बात से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं, तो हम क्रिएटिव लोग अपनी गलती सुधारने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मेरे लिए फिल्म का टाइटल बदलना कोई बड़ी बात नहीं है। हम कई नए और अच्छे नाम सोच सकते हैं।’

टीम पर भी पड़ा असर

एक्टर ने बताया कि इस विवाद का असर उनकी टीम पर भी पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘कुछ समय के लिए हम जरूर प्रभावित हुए थे। लेकिन आधिकारिक बयान जारी करने से पहले हम पूरी स्थिति को समझने और उसका आकलन करने की कोशिश कर रहे थे।’

विवाद के दौरान मिली धमकियां

मनोज बाजपेयी ने बताया कि विवाद के दौरान उन्हें धमकियां भी मिलीं। हालांकि, उन्होंने इससे डरकर अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘जब लोग ट्रोल करते हैं, गालियां देते हैं और परिवार को भी इसमें घसीटते हैं, तो मुझे उनके लिए सहानुभूति होती है।’ एक्टर का कहना है कि कई लोगों ने फिल्म की कहानी जाने बिना सिर्फ उसके टाइटल को देखकर अपनी राय बना ली।

ट्रोलिंग पर दिया जवाब

ट्रोलिंग और आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘मैं एक जिज्ञासु और शिक्षित व्यक्ति हूं। मेरे पास उन लोगों से बहस करने का समय और ऊर्जा नहीं है जो बिना पूरी जानकारी के राय बना लेते हैं। ऐसे लोगों से बहस करने का कोई फायदा नहीं है।’

क्या है पूरा मामला?

फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया था। एक जाति विशेष ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध किया था। मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। इसके बाद फिल्म के निर्माता नीरज पांडे की टीम ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया। फिलहाल फिल्म के नए टाइटल और रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Read more:- Ghaziabad Surya Case के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में ढेर

More From Author

Ghaziabad Surya Case

Ghaziabad Surya Case के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में ढेर