salman khan

लगान की 25वीं सालगिरह पर छाए Salman Khan, नए लुक ने बटोरी सुर्खियां

Salman Khan: आमिर खान की ऐतिहासिक फिल्म ‘लगान’ की 25वीं सालगिरह के अवसर पर आयोजित एक खास कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। हालांकि, इस समारोह में सबसे ज्यादा सुर्खियां सलमान खान के नए लुक की रही। सलमान छोटे बालों और हल्की ट्रिम की हुई दाढ़ी में नजर आए। ब्लैक आउटफिट में उनका स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इवेंट में पहुंचते ही सलमान ने पैपराजी को पोज दिए और अन्य सितारों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उनका बदला हुआ लुक देखकर फैंस काफी हैरान नजर आए।

आमिर और करीना के साथ दिखे सलमान

कार्यक्रम में आमिर खान और करीना कपूर भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान, करीना कपूर से गले मिलते और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं आमिर खान भी दोनों के साथ नजर आए। सलमान और करीना को एक साथ देखकर कई फैंस को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ की याद आ गई। सोशल मीडिया पर इस खास मुलाकात को लेकर प्रशंसकों ने काफी उत्साह दिखाया और वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।

फैंस को आई ‘तेरे नाम’ और ‘गजनी’ की याद

सलमान खान के नए हेयर स्टाइल लगातार बटोर रहा है। कई यूजर्स ने उनके लुक की तुलना ‘तेरे नाम’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों के किरदारों से की। कुछ लोगों ने कहा कि सलमान का यह अंदाज उन्हें पुराने दिनों की याद दिलाता है, जबकि कई प्रशंसकों ने उनकी फिटनेस और स्मार्ट लुक की जमकर तारीफ की।

एक यूजर ने लिखा, ‘अगर यह उनकी अगली फिल्म का लुक है, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।’

क्या ‘SVC63’ के लिए है नया लुक?

सलमान खान के इस नए लुक को लेकर यह भी चर्चा है कि क्या यह निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की आगामी फिल्म ‘SVC63’ के लिए तैयार किया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री नयनतारा नजर आ सकती हैं। इसके अलावा सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसकी रिलीज से जुड़ी नई जानकारी जल्द सामने आ सकती है।

Read more:- नेपाल में मिला Prince Yadav का शव, Khan Sir Controversy के बाद से था फरार

More From Author

khan sir controversy

नेपाल में मिला Prince Yadav का शव, Khan Sir Controversy के बाद से था फरार

Kainchi Dham Mela

Kainchi Dham Mela को लेकर प्रशासन अलर्ट, 15 जून को स्कूलों में अवकाश घोषित