Cockroach Janta Party : राजस्थान की राजधानी जयपुर में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान हंगामा देखने को मिला। प्रदर्शन में शामिल कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ भी मार दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान अचानक विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, घटना के पीछे की वजह को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है, इसमें विस्तृत विवरण जल्द जोड़ दिया जाएगा. अधिक जानकारी और ताज़ातरीन अपडेट के लिए कृपया इस पेज को रीफ्रेश करें.

