Roshan Anand

जेल से आते ही Roshan Anand का बड़ा आरोप, बोले- ‘खान सर ने कराई मेरे भाई की हत्या’

Roshan Anand: पटना का चर्चित कोचिंग विवाद अब एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है। ‘ज्ञान बिंदु’ कोचिंग के संचालक रौशन आनंद सोमवार को बेउर जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद वे सीधे अपने गृह जिले सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दिवंगत भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में रौशन आनंद ने ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के संचालक फैजल खान (खान सर) पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।

जेल जाते ही भाई की हत्या का दावा

रौशन आनंद ने अपने भाई की मौत को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने भावुक और आक्रामक लहजे में कहा कि जब तक वे जेल से बाहर थे, तब तक उनके भाई को कुछ नहीं हुआ था, लेकिन उनके जेल जाते ही साजिश के तहत उसकी जान ले ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत कोई सामान्य घटना नहीं है बल्कि यह एक सोची-समझी हत्या है।

खान सर और आरएस प्रसाद पर सीधे आरोप

रौशन आनंद ने इस पूरे मामले में सीधे तौर पर फैजल खान (खान सर) और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद का नाम लिया है। उन्होंने दावा किया कि इन दोनों ने मिलकर उनके भाई की हत्या करवाई है। उन्होंने मामले की गहराई से जांच करने की मांग की और कहा कि केवल सामान्य पूछताछ से सच सामने नहीं आएगा। सच को बाहर लाने के लिए उन्होंने खान सर और आरएस प्रसाद दोनों का नार्को टेस्ट कराने की पुरजोर मांग उठाई है।

खान सर ने जताई संवेदना

दूसरी तरफ, खान सर ने इस घटना पर पहले ही एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दे दी थी। उन्होंने प्रिंस यादव की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस घटना को अत्यंत दुखद बताया था। खान सर ने रौशन आनंद के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रिंस लंबे समय से बीमार थे और इस दुखद घटना में किसी का कोई हाथ नहीं है। इसके साथ ही खान सर ने जांच एजेंसियों से इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी ताकि सच सबके सामने आ सके।

कैसा हुआ विवाद शुरु

इस पूरे विवाद की जड़ें 2 जून की रात से जुड़ी हैं, जब मुसल्लहपुर हाट स्थित ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के परिसर में मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई थी। खान सर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को अगले ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी दौरान नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां दोनों पक्षों के दावों को ध्यान में रखकर मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही हैं।

Read more:- Roshan Anand को मिली जमानत, आज सहरसा में करेंगे भाई प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार

More From Author

UP School Reopen 2026

UP School Reopen 2026: यूपी में खत्म हुई गर्मी की छुट्टियां, कल से दोबारा खुलेंगे सभी स्कूल

Cockroach Janta Party

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़