Gurugram Encounter: दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने पहुंचे थे

Gurugram Encounter: दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने पहुंचे थे

दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश एनकाउंटर में ढेर ,गुरुग्राम में यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे से रंगदारी मांगने पहुंचे थे। 3 पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली । गुरुग्राम में गुरुवार की देर रात पुलिस की दीपक नांदल गैंग के साथ बड़ी मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग में पांच बदमाशों को गोली लगी है । जिनमें से चार की मौत हो गई। एसीपी सदर धर्मवीर सिंह ने एनकाउंटर में चार शूटरों की मौत की पुष्टि की है।

यह घटना सुशांत लोक ए ब्लॉक में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीपक नांदल गैंग के शूटरों ने गुरुग्राम की एक निजी यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे विशाल बेरी को उसी के घर में बंधक बना रखा था। उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। किसी तरह पीड़ित पुलिस को सूचना देने में सफल रहे।

इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया और चार बदमाशों को मार गिराया, जबकि एक गोली लगने से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस बदमाशों के बारे में पता लगाने में जुटी है।

एसीपी सदर के मुताबिक इस मुठभेड़ में पांचों को बदमाश घायल हो गए, जिन्हें घेर कर पकड़ लिया गया। सभी को जब एक निजी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने 4 बदमाशों को मृत घोषित किया, जबकि एक का इलाज जारी है। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया गया है।

गुरुग्राम में दीपक नांदल गैंग के साथ हुई यह मुठभेड़ हाल के समय की बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार, कथित रंगदारी और बंधक बनाने की सूचना के बाद तत्काल कार्रवाई की गई, जिसमें चार संदिग्धों की मौत हो गई और एक घायल है। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए ।

Encounter Summary

विषयविवरण
स्थानसुशांत लोक ए-ब्लॉक, गुरुग्राम
गैंगदीपक नांदल गैंग
मृत बदमाश4
घायल बदमाश1
घायल पुलिसकर्मी3
कथित मामला₹1 करोड़ की रंगदारी

कमिश्नरी चौराहे पर बवाल: पुलिसकर्मियों पर हमला, डीएम दफ्तर का गेट तोड़ा; 13 नामजद, 7 गिरफ्तार

मेरठ में बीए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड पर उबाल, दलित समाज ने कलेक्ट्रेट घेरा; आरोपियों को फांसी देने की मांग

मुज़फ्फरनगर में 24 घंटे के भीतर लूट का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार; ₹28,500 नकद और दो बाइक बरामद

FAQs

Q1. गुरुग्राम एनकाउंटर में कितने बदमाश मारे गए?
पुलिस के अनुसार चार बदमाशों की मौत हुई है।

Q2. यह मुठभेड़ किस गैंग से हुई?
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई दीपक नांदल गैंग के सदस्यों के खिलाफ हुई।

Q3. घटना कहां हुई?
सुशांत लोक ए-ब्लॉक, गुरुग्राम में।

Q4. क्या पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं?
हां, तीन पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Q5. मामले की जांच की स्थिति क्या है?
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

More From Author

Ram Mandir Donation Controversy: कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शी जांच की मांग

Ram Mandir Donation Controversy: कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शी जांच की मांग

ABVP Foundation Day 2026: 78वें स्थापना दिवस पर 'तरुण हुंकार नव भारत' कार्यक्रम, रेणु भाटिया ने युवाओं को किया प्रेरित

ABVP Foundation Day 2026: 78वें स्थापना दिवस पर ‘तरुण हुंकार नव भारत’ कार्यक्रम, रेणु भाटिया ने युवाओं को किया प्रेरित