Chandausi News: "जब रोड नहीं, तो वोट नहीं" – जर्जर सड़क के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, सरकार से की बड़ी मांग

Chandausi News: “जब रोड नहीं, तो वोट नहीं” – जर्जर सड़क के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, सरकार से की बड़ी मांग

उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़क को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। नगर पालिका परिषद चंदौसी के वार्ड संख्या 13 स्थित खुर्जा गेट, कैथल रोड पर स्थानीय लोगों ने “जब रोड नहीं, तो वोट नहीं” के पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से सड़क बदहाल पड़ी है।

जगह-जगह गहरे गड्ढे, जलभराव और खुले मैनहोल के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो चेयरमैन, न विधायक और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया।स्थानीय निवासी नीरज कुमार ने बताया कि खराब सड़क की वजह से हाल ही में अकुरजी कन्या पाठशाला की एक छात्रा खुले मैनहोल में गिर गई, जिससे उसका हाथ टूट गया और वह अस्पताल में भर्ती है।

वहीं लोगों का कहना है कि रिक्शा, ठेले और दोपहिया वाहन आए दिन पलट जाते हैं, जिससे राहगीरों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका साफ कहना था कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं होगा, तब तक वोट नहीं देंगे। स्थानीय निवासी सुषमा ने भी सरकार से जल्द सड़क और नाली की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।अब सवाल यह है कि जनता के इस खुले विरोध के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि कब जागेंगे और आखिर कब इस जर्जर सड़क से लोगों को राहत मिलेगी।

Current Situation vs लोगों की मांग

स्थानीय लोग बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं।

वर्तमान स्थितिलोगों की मांग
जर्जर सड़कनई सड़क का निर्माण
गहरे गड्ढेतत्काल मरम्मत
खुले मैनहोलसुरक्षित ढक्कन लगाए जाएं
जलभरावबेहतर ड्रेनेज व्यवस्था
लगातार शिकायतेंसमयबद्ध कार्रवाई

Sri Ganganagar Gangrape Case Verdict: श्रीगंगानगर गैंगरेप केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मासूमों के खिलाफ अपराध पर सख्त संदेश

Gurugram Encounter: दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने पहुंचे थे

कमिश्नरी चौराहे पर बवाल: पुलिसकर्मियों पर हमला, डीएम दफ्तर का गेट तोड़ा; 13 नामजद, 7 गिरफ्तार

FAQs

1. विरोध प्रदर्शन कहां हुआ?
यह विरोध संभल जिले के चंदौसी नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-13 स्थित खुर्जा गेट, कैथल रोड पर हुआ।

2. लोगों ने “जब रोड नहीं, तो वोट नहीं” क्यों कहा?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीन वर्षों से सड़क जर्जर है और शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

3. सड़क की खराब स्थिति से क्या समस्याएं हो रही हैं?
गहरे गड्ढे, जलभराव, खुले मैनहोल और लगातार सड़क हादसों की शिकायतें सामने आई हैं।

4. हाल ही में कौन-सी घटना चर्चा में रही?
स्थानीय लोगों के अनुसार एक छात्रा खुले मैनहोल में गिर गई, जिससे उसका हाथ टूट गया।

5. लोगों की मुख्य मांग क्या है?
स्थानीय निवासी सड़क का पुनर्निर्माण, नाली व्यवस्था में सुधार और खुले मैनहोल को सुरक्षित करने की मांग कर रहे हैं।

More From Author

उत्तराखंड Politics: के.सी. वेणुगोपाल के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस की एकजुटता पर उठाए सवाल

उत्तराखंड Politics: के.सी. वेणुगोपाल के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस की एकजुटता पर उठाए सवाल

Panvel Flood News बाढ़ के तेज बहाव में बह गए HPCL के हजारों LPG गैस सिलेंडर, वायरल Video से मची हलचल

Panvel Flood News: बाढ़ के तेज बहाव में बह गए HPCL के हजारों LPG गैस सिलेंडर, वायरल Video से मची हलचल