बलरामपुर : शादी का झांसा देने के आरोप, जांच जारी

बलरामपुर: शादी का झांसा देने के आरोप, जांच जारी

बलरामपुर शादी का झांसा मामला – बलरमपुर जिले के थाना जरवा के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने अपने ही गांव के रहने वाले एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के मुताबिक जब वह 16 की थी और स्कूल में पढ़ाई कर रही थी तो उनकी दोस्ती एक युवक से हो जाती है। वह युवक के साथ बातचीत करती है, इस दौरान युवक और युवती के बीच संबंध भी बनता है। युवक उसे शादी का भरोसा देता है। लेकिन 2 साल बीतने के बाद युवक अपनी बात से मुकर जाता है। उसके बाद युवती ने युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना जरवा, पुलिस अधीक्षक व अन्य उच्च आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार व युवती तथा उसकी मां के बयानों के अनुसार, पिता की मौत के बाद बेसहारा किशोरी (तत्कालीन आयु 16 वर्ष) को आरोपित जुबेर ने शादी का प्रलोभन दिया था। विश्वास जीतने के लिए उसने अपनी आईडी पर दो सिम कार्ड और मोबाइल भी पीड़िता को दिए। आरोप है कि दो वर्ष तक शारीरिक शोषण के बाद, अब पीड़िता के बालिग (18 वर्ष) होने पर उसने निकाह से साफ इंकार कर दिया। विरोध करने पर 14 जून 2026 को आरोपित के स्वजन इलियास, रवाब, समीना व दामाद नदीम ने पीड़िता के घर में घुसकर गाली-गलौज की।

उन्होंने चेतावनी दी कि कानूनी कार्रवाई करने पर पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने कहा कि वह इस धमकी के बाद काफी डरी सहमी हुई है। हैरानी की बात यह है कि 5 जून को थाना में लिखित शिकायत और पुलिस अधीक्षक की पीड़िता से मुलाक़ात व उनके आदेश के बावजूद अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है ना ही मामले का कोई समाधान निकल सका है। पीड़िता की माता और उसका आरोप है कि दो स्थानीय सिपाही मामले में विधिक कार्रवाई के बजाय 20 हजार से डेढ़ लाख रुपये लेकर जबरन समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। स्थानीय पुलिस से दुत्कारे जाने के बाद हताश पीड़िता ने 28 जून को मुख्यमंत्री, डीजीपी, राज्य महिला आयोग और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत प्राप्त हुई थी। दो बार उसकी काउंसलिंग इत्यादि भी करवाई जा चुकी है। इसके साथ ही आरोपी को बुलाकर पूछताछ भी की गई थी और उसका चालान भी किया गया था। पीड़िता का कहना है कि या तो आरोपी उसके साथ निकाह करें या फिर उसे किसी दूसरे के साथ निकाह करने के लिए धन उपलब्ध करवाए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है,और विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए कटिबंध है।

मामला एक नजर में

बिंदुजानकारी
स्थानथाना जरवा, बलरामपुर
शिकायतशादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
पीड़िता का पक्षन्याय और कार्रवाई की मांग
पुलिस का पक्षजांच और विधिक कार्रवाई जारी
वर्तमान स्थितिमामला जांच के अधीन

Ghaziabad Usury Case: महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Bareilly Crime: धान की रोपाई के पैसे के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

FAQs

Q1. बलरामपुर शादी का झांसा मामला क्या है?
यह मामला थाना जरवा क्षेत्र का है, जहां एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है।

Q2. पीड़िता ने किन अधिकारियों से शिकायत की है?
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री, डीजीपी, राज्य महिला आयोग सहित अन्य अधिकारियों से न्याय की मांग की है।

Q3. पुलिस का इस मामले में क्या कहना है?
पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद काउंसलिंग, पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है तथा जांच जारी है।

Q4. क्या इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है?
पीड़िता का आरोप है कि अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Q5. क्या आरोप सिद्ध हो चुके हैं?
नहीं। मामला अभी जांच के अधीन है और आरोपों की अंतिम पुष्टि सक्षम जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

More From Author

मसूरी मार्ग बंद : भूस्खलन के खतरे से यातायात रोका गया

मसूरी मार्ग बंद: भूस्खलन के खतरे से यातायात रोका गया

Mussoorie Road Landslide: मसूरी रोड धंसी, चारधाम और हेमकुंड यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

Mussoorie Road Landslide: मसूरी रोड धंसी