Fatehpur Medical College News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर MBBS इंटर्न्स का पैदल मार्च, ₹30,000 मासिक स्टाइपेंड की उठी मांग

Fatehpur Medical College News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर MBBS इंटर्न्स का पैदल मार्च, ₹30,000 मासिक स्टाइपेंड की उठी मांग

Fatehpur Medical College News – मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में इंटर्न्स एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इंटर्न्स का कहना है।

उत्तर प्रदेश में जो स्टाइपेंड है वह अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है। हम लोग 24 घंटे अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं इसके बाद भी हमारा स्टाइपेंड प्रतिदिन चार सौ रुपये है जो हमारी मेहनत का सम्मान नहीं है। वहीं मेडिकल एजुकेशन बजट यूपी का सबसे ज्यादा है। वर्तमान 12,000 प्रतिमाह इंटर्नशिप स्टाइपेंड को बढ़ाकर 30,000 प्रतिमाह किया जाए। साथ ही सभी मेडिकल इंटर्न्स को हर माह समय पर नियमित रूप से स्टाइपेंड का भुगतान सुनिश्चित किया जाए को लेकर प्रदर्शन किया गया।

MBBS Interns की मुख्य मांगें क्या हैं?

फतेहपुर मेडिकल कॉलेज के इंटर्न्स का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल स्टाइपेंड बढ़ाना नहीं, बल्कि समय पर भुगतान सुनिश्चित कराना भी है। उनका मानना है कि आर्थिक सुरक्षा मिलने से वे मरीजों की बेहतर सेवा पर अधिक ध्यान दे सकेंगे।

  • ₹12,000 मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30,000 किया जाए।
  • हर महीने समय पर स्टाइपेंड का भुगतान हो।
  • अन्य राज्यों के बराबर सम्मानजनक स्टाइपेंड मिले।
  • इंटर्न्स की सेवाओं का उचित आर्थिक मूल्यांकन किया जाए।

Current vs Proposed Stipend

इंटर्न्स ने वर्तमान और प्रस्तावित स्टाइपेंड के बीच बड़ा अंतर बताते हुए संशोधन की मांग की है।

विवरणवर्तमानमांग
मासिक स्टाइपेंड₹12,000₹30,000
प्रतिदिन औसतलगभग ₹400लगभग ₹1,000
भुगतानकई बार देरी की शिकायतहर माह समय पर भुगतान
उद्देश्यमौजूदा व्यवस्थासम्मानजनक पारिश्रमिक

Fatehpur News: प्रेम जाल में फंसाकर युवती की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव; पति, बेटे समेत 3 गिरफ्तार

Bareilly video: बरेली में आंधी का कहर, टीनशेड के साथ हवा में उड़ा युवक,वीडियो वायरल

FAQs

Q1. फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन क्यों हुआ?
एमबीबीएस इंटर्न्स ने स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Q2. वर्तमान में इंटर्न्स को कितना स्टाइपेंड मिलता है?
वर्तमान में उन्हें ₹12,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाता है।

Q3. इंटर्न्स की मुख्य मांग क्या है?
वे ₹30,000 मासिक स्टाइपेंड और नियमित समय पर भुगतान की मांग कर रहे हैं।

Q4. प्रदर्शन कहां आयोजित किया गया?
फतेहपुर मेडिकल कॉलेज परिसर में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया।

Q5. क्या इस मांग का असर अन्य मेडिकल कॉलेजों पर भी पड़ सकता है?
यदि सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय लेती है, तो इसका लाभ उत्तर प्रदेश के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स को भी मिल सकता है।

More From Author

Rahul Gandhi Protest: पीएम आवास प्रदर्शन पर BJP का पलटवार, खजान दास ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Rahul Gandhi Protest: पीएम आवास प्रदर्शन पर BJP का पलटवार, खजान दास ने कांग्रेस पर साधा निशाना

UP news today: प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान बोलीं- छात्रों को मिलेगा न्याय, पेपर लीक पर 10 आरोपी जेल में

UP news today: प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान बोलीं- छात्रों को मिलेगा न्याय