Fatehpur News: प्रेम जाल में फंसाकर युवती की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव; पति, बेटे समेत 3 गिरफ्तार

Fatehpur News: प्रेम जाल में फंसाकर युवती की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव; पति, बेटे समेत 3 गिरफ्तार

Fatehpur News – प्रेम जाल में फंसाकर युवती की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव; पति, बेटे समेत 3 गिरफ्तार – फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने अपने बेटे और साथियों के साथ हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक में फेकर गुमशुदगी दर्ज करवा पुलिस को गुमराह कर दिया।

पुलिस ने रेलवे ट्रैक में मिली युवती की एक माह के बाद शिनाख्त कर हत्यारे पति और उसके बेटे सहित तीन को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजकर फरार एक आरोपी की तलाश में जुट गई। बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय गंगासागर गांव की एक 18 वर्षीय युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे कोर्ट मैरिज कर नवंबर माह से किराए के कमरे में राधानगर थाना क्षेत्र में रहने लगा। 26 जून को हत्या कर शव को तीन दिन तक घर में छिपाए रखा। 29 जून को रेलवे ट्रैक में युवती का शव मिला। जिस शव को कब्जे में लेकर पुलिस लावारिश अवस्था में उसका अंतिम संस्कार करवा शिनाख्त के लिए प्रयास में जुटी रही। गांव पहुंचे हत्यारे को इस घटना के बारे में सुन मृतका युवती पुष्पा देवी के पिता ने थाने में शिकायती पत्र देकर बेटी की हत्या की आशंका जताई। पुलिस की सख्ती से गंगासागर हत्या करना कबूल कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर में प्रेमी सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन को सलाखों के पीछे भेजकर एक फरार आरोपी की तलाश में जुट गई।

Fatehpur News: पुलिस ने कैसे सुलझाई हत्या की गुत्थी?

पुलिस ने पहले अज्ञात शव की पहचान करने का प्रयास किया। बाद में मृतका के पिता की शिकायत और संदिग्ध परिस्थितियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई, जिसके बाद हत्या का कथित खुलासा हुआ।

मुख्य Highlights

  • रेलवे ट्रैक पर मिला था युवती का शव।
  • शव की पहचान एक माह बाद हुई।
  • पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित रूप से जुर्म स्वीकार किया।
  • पति, बेटे समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।
  • एक आरोपी की तलाश जारी।

घटनाक्रम एक नजर में

मामले की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

घटनाक्रमविवरण
नवंबर 2025युवती और आरोपी साथ रहने लगे
26 जून 2026कथित हत्या की घटना
29 जून 2026रेलवे ट्रैक पर शव बरामद
लगभग एक माह बादशव की पहचान और मामले का खुलासा
वर्तमान स्थिति3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

Ghaziabad News: इंदिरापुरम गोलीकांड का खुलासा, दोस्त ने ही व्यापारिक विवाद में रची अमित सैनी की हत्या की साजिश

Bareilly Crime: धान की रोपाई के पैसे के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

FAQs

Q1. Fatehpur News में युवती की हत्या का मुख्य आरोपी कौन है?
पुलिस के अनुसार गंगासागर मुख्य आरोपी है, जिस पर युवती की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

Q2. पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?
अब तक पति, उसके बेटे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

Q3. युवती का शव कहां मिला था?
पुलिस के अनुसार युवती का शव 29 जून को रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ था।

Q4. मामले का खुलासा कैसे हुआ?
मृतका के पिता की शिकायत, पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद कथित तौर पर हत्या का खुलासा हुआ।

Q5. Fatehpur News के अनुसार मामले की वर्तमान स्थिति क्या है?
पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले की विस्तृत जांच जारी है।

More From Author

Ghaziabad News: इंदिरापुरम गोलीकांड का खुलासा, दोस्त ने ही व्यापारिक विवाद में रची अमित सैनी की हत्या की साजिश

Ghaziabad News: इंदिरापुरम गोलीकांड का खुलासा, दोस्त ने ही व्यापारिक विवाद में रची अमित सैनी की हत्या की साजिश