Shahjahanpur Murder Case प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Shahjahanpur Murder Case: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या

Shahjahanpur Murder Case – शाहजहांपुर में हत्या की वारदात सामने आई है यहां दूसरे समुदाय के युवक ने गौतम मौर्य नाम के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर ही भीड़ ने हत्या करने वाले युवक को पकड़ लिया है। पूरी घटना थाना कांट क्षेत्र के दिलावरपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी गांव कमल नयनपुर का रहने वाला गौतम मौर्य अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में समीर नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोक लिया और उसे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गौतम मौर्य का समीर की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल मामला दो समुदाय से होने की वजह से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना कैसे हुई? जानिए पूरा मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गौतम मौर्य अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उनके ऊपर चाकू से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मुख्य Highlights

  • थाना कांट क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास घटना
  • युवक की चाकू मारकर हत्या
  • एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
  • अन्य संदिग्धों की तलाश जारी
  • पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है

Case Overview

बिंदुजानकारी
घटनायुवक की हत्या
स्थानदिलावरपुर गांव, थाना कांट, शाहजहांपुर
मृतकगौतम मौर्य
आरोपीएक आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
जांचपुलिस द्वारा सभी पहलुओं की जांच

Raebareli Murder Case: पत्नी की मौत, पति हिरासत में

Jhansi Sanjay Murder Case: प्रॉपर्टी विवाद में सुपारी देकर हत्या का आरोप, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

FAQs

Q1. Shahjahanpur Murder Case कहां का है?
यह मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना कांट क्षेत्र के दिलावरपुर गांव का है।

Q2. मृतक की पहचान किस रूप में हुई है?
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गौतम मौर्य के रूप में हुई है।

Q3. क्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

Q4. हत्या की वजह क्या बताई जा रही है?
पुलिस शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। आधिकारिक जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

Q5. घटना के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

More From Author

Kaushambi NH-19 Truck Accident अनियंत्रित ट्रक पलटा, ग्रामीणों ने चालक-खलासी की बचाई जान

Kaushambi NH-19 Truck Accident: अनियंत्रित ट्रक पलटा, ग्रामीणों ने चालक-खलासी की बचाई जान

Kaushambi Ganga Drowning Incident गंगा में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

Kaushambi Ganga Drowning Incident: गंगा में डूबने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम