Ghaziabad Surya Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 28 मई को 17 वर्षीय सूर्या चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद पूरा परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है और आज हजारों लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं-आखिर सूर्या चौहान का कसूर क्या था? क्या इस देश में एक छात्र की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है?
क्या अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है? और सबसे बड़ा सवाल-अगर आरोपी पहचान लिए गए, अगर नाम सामने आ गए, तो फिर मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर क्यों है? आज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आई इस घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना बकरीद की है, जब सूर्या को असद नामक शख्स ने कुर्बानी देखने के नाम पर बुलाया था। आरोप है कि असद ने सूर्या से पूछा कि क्या उसने कभी बकरे को हलाल होते हुए देखा है। ‘नहीं’ कहने पर बच्चे पर चाकू से वार कर दिया गया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूर्या की मां ने आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है और लगातार पूरा परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। साथ ही, बकरीद पर सूर्या की हत्या से पहले का CCTV फुटेज भी सामने आया है। देखिए
सूर्या का पार्थिव शरीर घर पहुंचने के बाद परिवार का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मामले में आरोपी असद की लाश उनके सामने लाई जाए।
इलाके में विरोध प्रदर्शन और नाराजगी देखने को मिल रही है। कई हिंदू संगठनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस के अनुसार, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है, लेकिन मुख्य आरोपी असद अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
अब इस मामले ने सिर्फ एक आपराधिक घटना का रूप नहीं लिया है, बल्कि इलाके में तनाव का माहौल भी बन गया है। यही वजह है कि पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि अफवाहों पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाली जानकारी न फैलाएं। क्योंकि ऐसे मामलों में एक अफवाह, एक पोस्ट, एक भड़काऊ संदेश पूरे माहौल को बिगाड़ सकता है।
देश पूछ रहा है-मुख्य आरोपी कब गिरफ्तार होगा? क्या जांच पूरी पारदर्शिता से होगी? क्या परिवार को न्याय मिलेगा? और सबसे बड़ा सवाल क्या कानून का डर अपराधियों में बचा है या नहीं?
केशव प्रसाद मौर्य ने क्या कहा?
गाजियाबाद की घटना पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हत्यारा कोई भी हो, वह बख्शा नहीं जाएगा। उसे खोज निकाला जाएगा और हत्या करने वाले को फांसी तक पहुंचाने के लिए जो कानूनी कार्रवाई आवश्यक होगी, वह की जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बहुत गंभीर है। जिन लोगों ने ऐसा अपराध किया है, उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिवार ने की मांग
सूर्या के परिवार का कहना है कि उसकी हत्या के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर किया जाए, इसके बाद ही उसका दाह संस्कार होगा। मामले में डीसीपी धवल जायसवाल परिवार को समझाने में जुटे हुए हैं। इस मामले में हिंदू संगठनों में भी उबाल देखने को मिल रहा है। हिंदू संगठनों की ओर से मांग की गई है कि मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर किया जाए और उसके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए।
Read more:- Shweta Singh Case: भोपाल की ट्विशा जैसा एक और मामला, कार की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की मौत

