गिरिडीह नगर वन Urban Park : वन महोत्सव के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह वन प्रक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणडीह स्थित नगर वन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर वन को विकसित कर आधुनिक शहरी पार्क के रूप में तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार एवं गिरिडीह नगर निगम की महापौर निर्मला मेहरा ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन एवं विकास कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। अतिथियों ने ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों एवं जूट के थैलों का वितरण किया तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने और उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया। लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि नगर वन का शहरी पार्क के रूप में विकास होने से न केवल शहरवासियों को प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का बेहतर स्थान मिलेगा, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरित झारखंड के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है और नगर वनों का विकास इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।महापौर निर्मला मेहरा ने कहा कि कल्याणडीह नगर वन का विकास शहर के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।
इससे लोगों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिलेगा और आने वाली पीढ़ियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम में पुलिसअधीक्षक डॉ. विमल कुमार, वन संरक्षक सह वन प्रमंडल पदाधिकारी (गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल) मनीष तिवारी, वनप्रमंडलपदाधिकारी (गिरिडीह पश्चिमी वन प्रमंडल) अंकित कुमार सिंह, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ, सहायक वन संरक्षक संजीव कुमार रवि, अनिल कुमार, मुखिया मो. शब्बीर आलम (तेलोडीह) सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Urban Park Project क्यों है खास?
कल्याणडीह नगर वन को आधुनिक Urban Park में विकसित करने की योजना पर्यावरण संरक्षण और शहर के विकास दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे लोगों को हरियाली के बीच समय बिताने का बेहतर स्थान मिलेगा और पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।
मुख्य Highlights
- वन महोत्सव पर विकास कार्य का शिलान्यास।
- मंत्री सुदिव्य कुमार और महापौर निर्मला मेहरा रहे मौजूद।
- नगर वन को आधुनिक Urban Park बनाया जाएगा।
- पौधारोपण और जूट बैग का वितरण।
- प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश।

Project Overview
नगर वन परियोजना से जुड़ी प्रमुख जानकारी एक नजर में।
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| स्थान | कल्याणडीह, गिरिडीह |
| अवसर | वन महोत्सव |
| परियोजना | नगर वन का Urban Park के रूप में विकास |
| मुख्य अतिथि | मंत्री सुदिव्य कुमार |
| उद्देश्य | पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और हरित विकास |
| विशेष पहल | पौधारोपण, जूट बैग वितरण, प्लास्टिक मुक्त अभियान |
गिरिडीह में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, रोजगार सेवक गिरफ्तार; POCSO Act के तहत केस दर्ज
गिरिडीह दिव्यांगजन कल्याण कार्यक्रम: सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, लाभ उठाने की अपील
FAQs
Q1. गिरिडीह का Urban Park कहां विकसित किया जाएगा?
ग्राम कल्याणडीह स्थित नगर वन में Urban Park विकसित किया जाएगा।
Q2. परियोजना का शिलान्यास किसने किया?
पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार और महापौर निर्मला मेहरा ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।
Q3. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता बढ़ाना, पर्यटन को प्रोत्साहन देना और लोगों को हरित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना।
Q4. कार्यक्रम में कौन-कौन सी पर्यावरणीय पहल की गई?
फलदार पौधों और जूट के बैग का वितरण किया गया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक कम करने का संदेश दिया गया।
Q5. Urban Park बनने से लोगों को क्या लाभ होगा?
शहरवासियों को स्वच्छ, हरित और प्राकृतिक वातावरण मिलेगा तथा पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

