KBP Project Workers Protest: रामगढ़ में 450 मजदूरों का आंदोलन, तीन दिन से काम ठप

KBP Project Workers Protest: रामगढ़ में 450 मजदूरों का आंदोलन, तीन दिन से काम ठप

KBP Project Workers Protest – रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत सीसीएल चरही एरिया के बसंतपुर स्थित KBP परियोजना में लगभग 450 मजदूर लगातार तीन दिनों से काम छोड़कर आंदोलन पर बैठे हैं। मजदूरों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से परियोजना के उतखन्नान एवं ट्रांसपोटिंग के सभी काम बंद है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं है,तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन कर रहे मजदूरों ने KBP प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मजदूरों का कहना है कि लगातार हम मजदूर खतरों के बीच अपनी जान क़ो जोखिम में रख कर काम करने पर मजबुर है I कम्पनी आज तक मजदूरों क़ो पर्याप्त सेफ्टी उपकरण भी उपलब्ध नहीं करवाई है । वहीं मजदूरों क़ो सम्मान काम के सम्मान वेतन भी नहीं मिलता है I कम्पनी अपनी मर्जी से किसी मजदूर क़ो 15000/,तो किसी को 22000/ और किसी अजदूर 35000/हज़ार मजदूरी दे रही है I मजदूरों ने बाहरी और स्थानीय मजदूरों के वेतन में अंतर किए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।

और मजदूरों का यह भी आरोप है कि हम लोग किस कम्पनी में काम कर रहे है ये भी पता नहीं है कम्पनी आज तक किसी मजदूर क़ो आईडी कार्ड तक नहीं बनवाया है और न ही किसी क़ो जॉइनिंग लेटर मिला है I बात यही ख़त्म नहीं होता है जब मजदूर अपने हक और अधिकारों जैसी जायज मांगों को लेकर आवाज उठाते हैं, तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दे दी जाती है। इन्हीं मांगों को लेकर मजदूरों ने आज तीन दिनों से परियोजना के काम क़ो ठप कर दिया है। मजदूरों के इस आंदोलन को बसंतपुर के मुखिया राजलाल महतो ने भी अपना समर्थन दिया है।और अब मजदूरों ने कंपनी के अड़ियल रवैया को देखते हुए सभी मजदूरों ने झारखंड कोलरी मजदूर यूनियन का दामन थाम लिया है।आगे आंदोलन क़ो झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले लड़ा जाएगा I बड़ी संख्या में KBP परियोजना के मजदूर आंदोलन में शामिल हैं और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।आंदोलनकारी मजदूरों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रबंधन सकारात्मक पहल नहीं करती है , तब तक KBP परियोजना का काम बंद रहेगा।

KBP Project Workers Protest: मजदूरों की मुख्य मांगें क्या हैं?

KBP परियोजना में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि उनकी मांगें basic workplace rights और employment transparency से जुड़ी हैं। वे वेतन में कथित असमानता खत्म करने, जरूरी safety equipment देने और employment documents उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। मजदूर चाहते हैं कि management उनके साथ औपचारिक बैठक करे और हर मुद्दे पर written assurance दे।

  • पर्याप्त safety equipment उपलब्ध कराया जाए।
  • समान काम के लिए समान वेतन मिले।
  • स्थानीय और बाहरी workers का wage difference खत्म हो।
  • ID card और joining letter जारी किए जाएं।
  • मांग उठाने पर नौकरी से निकालने की धमकी न मिले।

JPSC Latest News 2026: झारखंड में 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, जांच और नए सुधारों पर बड़ा अपडेट

Workers’ Demands Comparison: किस मुद्दे पर क्या आरोप है?

मजदूरों ने आंदोलन के दौरान कई अलग-अलग मुद्दे उठाए हैं। इनमें safety, वेतन, पहचान और job security प्रमुख हैं। नीचे दी गई table मजदूरों के आरोपों और उनकी अपेक्षित कार्रवाई को अलग-अलग दिखाती है। ये दावे मजदूरों के पक्ष पर आधारित हैं और management का जवाब अभी सामने नहीं आया है।

मुद्दामजदूरों का आरोपप्रमुख मांग
Safety Equipmentपर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं मिलेजरूरी protective equipment उपलब्ध हों
वेतन₹15,000, ₹22,000 और ₹35,000 तक अलग-अलग भुगतानWritten और transparent wage structure
स्थानीय-बाहरी अंतरवेतन में भेदभाव का आरोपसमान काम के लिए समान वेतन
Employment IdentityCompany की स्पष्ट जानकारी नहींEmployer और contractor की details मिलें
DocumentsID card और joining letter नहीं मिलेसभी workers को दस्तावेज जारी हों
Job Securityमांग उठाने पर निकालने की धमकीFormal grievance mechanism बनाया जाए

read more,

FAQs: KBP Project Workers Protest

1. KBP परियोजना में कितने मजदूर आंदोलन कर रहे हैं?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार करीब 450 मजदूर पिछले तीन दिनों से आंदोलन पर बैठे हैं।

2. मजदूरों के आंदोलन के कारण कौन-से काम बंद हैं?
मजदूरों का कहना है कि परियोजना में उत्खनन और coal transportation से जुड़े काम बंद हैं।

3. आंदोलनकारी मजदूरों की प्रमुख मांगें क्या हैं?
मजदूर safety equipment, समान वेतन, ID card, joining letter और नौकरी की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

4. मजदूरों के आंदोलन को किसका समर्थन मिला है?
बसंतपुर पंचायत के मुखिया राजलाल महतो ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। मजदूर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन से भी जुड़ गए हैं।

5. क्या KBP प्रबंधन ने मजदूरों के आरोपों पर जवाब दिया है?
उपलब्ध source information में KBP प्रबंधन या संबंधित outsourcing company का आधिकारिक जवाब शामिल नहीं है।

More From Author

जियाउर्रहमान बर्क का सरकार पर हमला, मस्जिद-मदरसा के साथ रोजगार और शिक्षा पर ध्यान देने की मांग को दर्शाती खबर की तस्वीर।

मस्जिद-मदरसा छोड़ो, रोजगार और शिक्षा पर भी ध्यान दो! जियाउर्रहमान बर्क का सरकार पर हमला

The 2026 US Open has reached the semifinal stage, with the women's semifinals scheduled for September 10 and the men's semifinals on September 11.

US Open 2026: Today’s Big Matches and Results