Unnao Crime किन्नर के घर घुसे 3 बदमाश, जेवर-नकदी लूटकर फरार

Unnao Crime: किन्नर के घर घुसे 3 बदमाश, जेवर-नकदी लूटकर फरार

Unnao Crime – तमंचे की नोक पर लूट की वारदात से मचा हड़कंप, किन्नर के घर से जेवर 5 नगदी समेत लाखो की लूट, पुलिस जाँच में जुटी।यूपी के उन्नाव में उस समय हड़कंप मच गया जब बेखौफ बदमाशों ने किन्नर के घर मे घुसकर ड्राइवर और परिवार को बंधक बना के तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशो ने जेवरात, नकदी और अपाचे बाइक लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, अपनी पहचान छिपाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़ के। घटना की सूचना पर गंगाघाट कोतवाली पुलिस सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह मौके प पहुचे और जांच कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही।

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले में रहने वाली किन्नर के घर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि किन्नर वैशाली अपने ड्राइवर के साथ घर पर थीं। वही देर रात 2 बजे अपाचे बाइक से सवार तीन बदमाश घर के पीछे से सीढ़ी का सहारा लेकर छत पर चढ़े और जीने के रास्ते घर मे दाखिल हो गए। घर में घुसते ही बदमाशों ने तमंचे की नोक परवैशाली और ड्राइवर को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया। और घर मे रखा ज्वैलरी नगदी और बाइक सहित लाखो का माल और घर मे रखा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लूट कर मौके से फरार हो गए।

जिसके बाद किन्नर ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। सूचना पर फोरेंसिक टीम और पुलिस अधीक्षक और गंगाघाट कोतवाली पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गैस औ अलग अलग एंगल से जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस का दावा है कि इस सनसनीखेज लूटकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रात 2 बजे कैसे हुई वारदात? What happened inside the house?

  • तीन बदमाशों के घर में घुसने का आरोप
  • तमंचे के बल पर किन्नर और ड्राइवर को बंधक बनाया
  • जेवर और नकदी समेत लाखों का सामान लूटा
  • अपाचे बाइक भी लेकर फरार हुए
  • CCTV का DVR भी उखाड़कर साथ ले गए

Loot Case में Police के सामने क्या Challenges हैं?

जांच का पहलूपुलिस का फोकस
CCTV फुटेजआसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग
Forensic Evidenceघटनास्थल से संभावित साक्ष्य
Technical Surveillanceसंदिग्ध मोबाइल/गतिविधियां
Local Informationसंदिग्धों की पहचान
Route Investigationआने-जाने के रास्ते

FAQs

उन्नाव में लूट की घटना कहां हुई?
घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले में होने की जानकारी है।

बदमाश कितने बताए जा रहे हैं?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है।

बदमाश क्या-क्या ले गए?
आरोप है कि जेवर, नकदी, अपाचे बाइक और CCTV का DVR लूटा गया।

क्या पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है?
उपलब्ध जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस जांच और आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी है।

पुलिस किन सबूतों की जांच कर रही है?
पुलिस आसपास के CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, फोरेंसिक evidence और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद ले रही है।

More From Author

Raebareli Police Encounter: ज्वेलर्स चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार और 12.80 kg चांदी बरामद

Raebareli Police Encounter: ज्वेलर्स चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार और 12.80 kg चांदी बरामद

National Handloom Day 2026 योगी ने बुनकरों को दिया सम्मान, ग्लोबल मार्केटिंग पर जोर

National Handloom Day 2026: योगी ने बुनकरों को दिया सम्मान, ग्लोबल मार्केटिंग पर जोर