Mahmoodabad Farmers Protest खाद संकट पर किसानों का प्रदर्शन, CM को ज्ञापन

Mahmoodabad Farmers Protest: खाद संकट पर किसानों का प्रदर्शन, CM को ज्ञापन

खाद संकट पर किसानों का प्रदर्शन

Mahmoodabad Farmers Protest – महमूदाबाद (सीतापुर) नगर पालिका परिषद महमूदाबाद से चेयरमेन पद के पूर्व प्रत्याशी अम्ब्रीश गुप्ता की अगुवाई में क्षेत्र के सैकड़ों किसानो के साथ नगर के रामकुण्ड चौराहे से कोतवाली मार्ग, बस स्टॉफ, बजाजा चौराहा, चिकमंडी होते हुए तहसील परिषर पहुंच कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौपते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से केंद्र सरकार की “फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर” योजना को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।साथ ही बताया की किसानों ने कहा कि पहले उनकी खतौनी में अंश निर्धारण की प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूरी की जाए। जब तक यह पूरी नहीं होती, तब तक फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर खाद वितरण बंद किया जाए। क्षेत्र के अधिकांश किसान निरक्षर हैं। ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली का कोई औचित्य नहीं है। इसे तत्काल बंद किया जाए। अधिकांश किसानों के पास स्मार्ट मोबाइल फोन नहीं है। ऐसे में इस ऐप आधारित प्रणाली का उपयोग करना उनके लिए संभव नहीं है।

वही दुकानदार किसानों को महंगे दामों पर खाद दे रहे हैं। स्मार्टफोन का रिचार्ज महंगा होने के कारण किसान इसे कराने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए इस प्रक्रिया को बंद किया जाए। इस प्रक्रिया में सभी फसलों के अनुसार खाद और उर्वरक की मात्रा का निर्धारण उचित तरीके से नहीं किया गया है। इससे फसल को नुकसान होगा।इस प्रकिरिया में खाद की दुकानों के नाम और पते सही तरीके से नहीं दर्शाए गए हैं। इससे किसान अपनी सुविधानुसार दुकान का चयन करने में असमर्थ हैं।साथ ही बताया कि बहुत कम जोत वाले किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार फुटकर में खाद उपलब्ध कराई जाए।

खाद संकट को लेकर किसानों ने क्यों किया Protest?

किसानों का कहना है कि खेती के सीजन में समय पर खाद नहीं मिलने से उनकी फसल प्रभावित हो सकती है।

किसानों की प्रमुख मांगें

  • “फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर” योजना निरस्त हो।
  • अंश निर्धारण पूरा होने तक Farmer Registry आधारित वितरण रोका जाए।
  • ऑनलाइन खाद बुकिंग व्यवस्था बंद की जाए।
  • छोटे किसानों को फुटकर में खाद उपलब्ध हो।
  • यूरिया और DAP की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो।

Farmers Demand vs Current Issues

किसानों ने अपनी मांगों में मौजूदा व्यवस्था को सरल बनाने और छोटे किसानों की जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया है।

किसान की मांगबताई गई समस्या
ऑनलाइन बुकिंग बंद होस्मार्टफोन की कमी
Farmer Registry आधारित वितरण रोका जाएअंश निर्धारण पूरा नहीं
फुटकर खाद उपलब्ध होछोटी जोत वाले किसान
दुकानों की सही जानकारी मिलेदुकान चुनने में परेशानी
उचित खाद मात्रा निर्धारित होफसल को नुकसान की आशंका

Sitapur Canal Case: 36 घंटे बाद युवती का शव बरामद

मंदिरों व मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर

FAQs

Q1. महमूदाबाद में किसानों ने प्रदर्शन क्यों किया?
किसानों ने यूरिया-DAP खाद की समस्या, वितरण व्यवस्था और ऑनलाइन बुकिंग सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया।

Q2. किसानों ने मुख्यमंत्री से क्या मांग की?
किसानों ने “फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर” योजना निरस्त करने और अंश निर्धारण पूरा होने तक Farmer Registry आधारित खाद वितरण रोकने की मांग की।

Q3. ऑनलाइन खाद बुकिंग का किसान विरोध क्यों कर रहे हैं?
किसानों का कहना है कि क्षेत्र के कई किसानों के पास स्मार्टफोन और डिजिटल सुविधा नहीं है, जिससे ऐप आधारित व्यवस्था उनके लिए कठिन है।

Q4. छोटे किसानों के लिए क्या मांग रखी गई?
किसानों ने कम जोत वाले किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार फुटकर में खाद उपलब्ध कराने की मांग की।

Q5. किसानों ने प्रदर्शन के दौरान क्या किया?
किसान केला की घार, मक्का और धान के पौधे, केला का पौधा और यूरिया की बोरी लेकर तहसील पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।

More From Author

National Handloom Day 2026 योगी ने बुनकरों को दिया सम्मान, ग्लोबल मार्केटिंग पर जोर

National Handloom Day 2026: योगी ने बुनकरों को दिया सम्मान, ग्लोबल मार्केटिंग पर जोर

Aligarh Firing कुत्ते के भौंकने पर रिवॉल्वर से फायरिंग, ग्रामीण को लगी गोली

Aligarh Firing: कुत्ते के भौंकने पर रिवॉल्वर से फायरिंग, ग्रामीण को लगी गोली