वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर होने वाले इस कार्यक्रम में राफेल, सुखोई, तेजस के साथ सूर्य किरण और सारंग टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें नौसेना और थल सेना के विमान भी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश के नमो घाट पर 22 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक भारतीय वायु सेना (IAF) का ‘एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026’ आयोजित किया जाएगा, जिसे “विंग्स ओवर गंगा” (Wings Over Ganges) नाम दिया गया है। यह कार्यक्रम भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हो रहा है, जिसमें लड़ाकू विमान, एयरोबैटिक फॉर्मेशन और हेलीकॉप्टर का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। प्रयागराज में रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी और प्रवक्ता, विंग कमांडर देबार्थो धर ने बताया कि गंगा नदी और वाराणसी के ऐतिहासिक शहर की पृष्ठभूमि में होने वाले इस प्रदर्शन में वायु सेना की उड़ान क्षमताओं को दिखाया जाएगा।

