भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज तीन स्थानों पर करेंगे जनसभा संबोधन

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की नजदीकी के चलते राजनीतिक दल बीजेपी द्वारा चुनावी प्रचार पर पूरा जोर दिया जा रहा है, इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज तीन जगहों पर बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा सबसे पहले बागेश्वर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे, और फिर दोपहर को पिथौरागढ़ व शाम को देहरादून कैंट में चुनावी हुंकार भरेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी द्वारा बताया गया कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज देहरादून से बागेश्वर के लिए रवाना होंगे, और फिर बागेश्वर पहुंचकर सबसे पहले बाबा बागनाथ के दर्शन करेंगे, इसके बाद बागेश्वर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढे़ं- CM धामी ने BJP प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने आगे बताया कि देर शाम को जेपी नड्डा देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली जाएंगे।

सिमरन बिंजोला

More From Author

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत पहुंचे द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे बागेश्वर

LIVE देखने के लिए टैप करें