यूपी में आज कांग्रसे जारी करेगी उन्नति विधान घोषणा पत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पर उन्नति विधान यह घोषणापत्र जारी करेंगी इस घोषणा पत्र में पार्टी ने प्रदेश की तरक्की का खाका खींचा है घोषणा पत्र के माध्यम से कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनाए गए प्रयोगों को उत्तर प्रदेश में दोहराने की कोशिश भी करेगी इससे पहले कांग्रेस महिलाओं और युवाओं के लिए अलग अलग घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

महंगाई बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस मुखर रही है कांग्रेस यूपी चुनाव को लेकर अपने घोषणा पत्र में इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कुछ वादे कर सकती है कांग्रेस ने सबका बिजली बिल आधा और कोरोना काल का बकाया माफ करने का वादा किया है पार्टी की ओर से किसानों को धान और गेहूं का समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विटंल देने की घोषणा की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें-10 फरवरी को पीएम मोदी और राहुल गांधी करेंगे उत्तराखंड दौरा

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेस कह चुके हैं कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो निराश्रित पशुओं की समस्या का निराकरण के लिए उनके राज्य की तर्ज पर यहां भी गोधन न्याय योजना लागू की जाएगी इस योजना के तहत किसानों से सरकार दो रुपये प्रति किलो की दर से किसानों से गोबर खरीदती है गोबर से तैयार की गई वर्मी कंपोस्ट किसानों को सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जाती है।

आरती राणा

More From Author

दिल्ली सरकार की डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान पहुंची उत्तरकाशी

अखिलेश के लिए प्रचार करने आई ममता बनर्जी पर अपर्णा यादव ने कसा तंज

LIVE देखने के लिए टैप करें