दिल्ली सरकार की डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान पहुंची उत्तरकाशी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की नजदीकी के चलते आज दिल्ली सरकार की डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा में आम आदमी पार्टी के लिए चुनावी प्रचार- प्रसार करने पहुंच रखी है। राखी बिड़लान ने उत्तरकाशी की गंगोत्री विधानसभा में इंदिरा कॉलोनी और वाल्मिकी बस्ती में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल के लिए जनसंपर्क कर वोट मांगा।

दिल्ली सरकार में लगातार 3 बार से विधायक रही राखी बिड़लान ने उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महंगाई और रोजगार के मुद्दों को उठाया साथ ही उन्होने महंगाई और बेरोजगारी पर धामी सरकार को घेरा।

यह भी पढे़ं-मेरठ में पहले चरण के मतदान में आज थम जाएगा प्रचार

राखी बिड़लान ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है, और जनता इसका जवाब इस विधानसभा चुनाव मे देने वाली है। आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी पार्टी को उसके किए कार्यों का पता चल जाएगा। दिल्ली डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान ने गंगोत्री विधानसभा से राज्य सरकार पर जमकर गर्माहट दिखाई, साथ ही आप पार्टी व कर्नल अजय कोठियाल के पक्ष में पूरा माहौल बनाया।

सिमरन बिंजोला     

More From Author

पीएम मोदी 10 से 12 फरवरी तक उत्तराखंड जनसभा को करेंगे संबोधित

यूपी में आज कांग्रसे जारी करेगी उन्नति विधान घोषणा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *