PM मोदी पहुंचे जालंधर में रैली करने, बोले सो निहाल से किया संबोधन शुरु

पंजाब विधानसभा चुनाव में यहां पीएपी ग्राउंड में रैली  भाजपा गठबंधन की रैली प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहुंच गए हैं। उन्‍होंने नवा पंजाब का नारा दिया और कहा कि नवा पंजाब भाजपा दे नाल, नवा पंजाब नवा टीम के साथ। पंजाब भी अब डबल इंजन की सरकार से विकास होगा और बदलाव होगा।

उन्‍होंने बोले सो निहाल के घोष से अपना भाषण शुरू किया। पीएम कहा‍ कि मैं जालंधर के देवी तालाब मंदिर में माता जी के दर्शन करने जाना चाहता था, लेकिन यहां की पुलिस ने अपने हाथ खड़े कर लिये। ये हालत है पंजाब में प्रशासन का। उन्‍होंने पंजाब के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मेरा पंजाब से खास लगााव मिला है। मैं पंजाब की सेवा करता रहा हूं। मेरी ये सेवा नवा पंजाब के संकल्‍प से शुरू हो गया है। अब पंजाब का भाजपा गठबंधन सरकार के साथ विकास होगा।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड कोरोना से 31 जनवरी तक स्कूल बंद, राजनीतिक दलों को राहत

रैली में पंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा सहित अन्‍य नेताओं ने पीएम का स्‍वागत किया। रैली के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है और रैली स्‍थल व आसपास के क्षेत्र में चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस तैनात है।

आरती राणा

More From Author

CM अरविदं केजरीवाल 24 फरवरी को वाराणसी में करेंगे जनसभा व पदयात्रा

गोरखपुर में आज गृह मंत्री अमित शाह करेंगे रोड शो