यूक्रेन से सकुशल लकसर पहुंचा छात्र

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल वापस लाने का प्रयास भी युद्ध स्तर पर जारी है। इन्ही प्रयासो के चलते लकसर के गोर्धनपुर निवासी छत्रा परमेश्वर भी यूक्रेन से सकुशल अपने घर लौट आया  परमेश्वर  यूक्रेन कीव एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे था कीव से लकसर लौटने पर परिजनों के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने भी परमेश्वर का फूलमालाओं से स्वागत किया लकसर एसडीएम वैभव गुप्ता ने खुद जाकर परमेश्वर का स्वागत किया।

परमेश्वर ने आपबीती बताते हुए कहा भारत के काफी छात्र कि दोनो देशों के बीच छिड़ी जंग के बीच डर के साये में रहने को मजबूर थे। कीव से भारत लौटने के दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के 2 इलाकों में रोके हमले

लेकिन भारत सरकार के प्रयास काफी सराहनीय है बेटे के सकुश वापसी पर पिता संजीव काफी उत्साहित दिखाई दिए और उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। एसडीएम गुप्ता  ने बताया कि यूक्रेन में फंसे हरिद्वार के सभी छात्रों की सकुशल वापसी का प्रयास किया जा रहा है।। जल्दी सभी छात्रों को उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।

More From Author

सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी पर जानलेवा हमले पर मुकदमा दर्ज

गुलदार ने 6 वर्षीय मासूम पर किया हमला, मासूम हुआ बुरी तरह घायल