सीएम योगी बोले- नरेंद्र मोदी जैसा नेता होता है तो ऐसा प्रचंड बहुमत ही हासिल होता है

गोरखपुर से विजय प्राप्त करने के बाद सीएम योगी ने एक बार फिर पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में इतिहास रचा। यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ इतिहास रचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता का धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने परिवारवाद, जातिवाद और वंशवाद को तिलांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोककल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताया है।

यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद है। इस आशीर्वाद को स्वीकार करते हुए हम लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें- विकासनगर क्षेत्र से बीजेपी के मुन्ना सिंह चौहान की हुई जीत

यूपी में बीजेपी को प्रचंड बहुमत, जनता ने फिर सेवा का मौका दिया जनता ने प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई, हमने सभी वादे पूरे किए, ये पीएम मोदी की नीतियों की जीत सीएम योगी, जनता ने दिया बीजेपी का साथ, जनता ने जातिवाद फैलाने वालों को जवाब दिया, जनता ने सुशासन को चुना सीएम

More From Author

उत्तराखंड में भाजपा ने नया रचा इतिहास – पीएम मोदी

 डोईवाला में BJP प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला की बड़ी जीत से भाजपाई  गदगद हो गए