केदारनाथ हेलीपैड पर हादसा: हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत

केदारनाथ हेलीपैड पर हादसा: हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत

केदारनाथ धाम में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की मौत हो गई।

हादसा उस वक्त हुआ जब यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे। और हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे। रुद्रप्रयाग एसपी ने हादसे की पुष्टि की है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम में आज दोपहर करीब 14:00 बजे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु केस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे।

केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के मुताबिक हेली के पिछले ब्लेड की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। आईजी गढ़वाल करन सिंह के मुताबिक मामले की जानकारी मिलते ही दिशा निर्देश दे दिए गए है, साथ ही परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है।

More From Author

दुःखद खबर: चारधाम यात्रा के पहले दिन तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत

मुख्यमंत्री धामी ने किया सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण