हादसा : स्कूल बस का फटा टायर, अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी स्कूल बस

उत्तराखंड: आज सुबह प्रदेश के नैनीताल जिले में एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि यहां सुबह बीस बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस टायर फटने से अनियंत्रित हो गई और दुकान में जा घुसी। ये घटना जिले के चोरगलिया की है। इस हादसे में बच्चे और कर्मचारी चोटिल हुए है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।

आपको बता दें कि चोरगलिया पब्लिक स्कूल की 20 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वजह बस का अगला टायर फटना बताया जा रहा है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हालांकि बच्चों को चोटें आई हैं। एक सफाई कर्मचारी भी चोटिल है। एक महिला कंडक्टर भी बस में थी।

More From Author

Uttarakhand : : श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के दूसरे दिन ये खास हस्तियां रही मौजूद

बिग न्यूज़ : यहां प्रधानाध्यापक पर गबन के आरोप पर मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति