मेरठ में अगले हफ्ते अमित शाह देंगे 2022 चुनाव में जीतने के टिप्स

विधानसभा 2022 चुनाव के भाजपा ने मेरठ मे तैयारिया तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह मेरठ के दौरे पर रहेंगे। मेरठ में भाजपा के बूथ सम्मेलन नें जुटेंगे 14 जिलों के बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स देंगे। मेरठ में होने वाले इस बूथ सम्मेलन के लिए गृहमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार पश्चिमी उत्तरप्रदेश की 71 विधानसभा सीटों में 51 भाजपा के पास हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पुराने प्रदर्शन को दोहराने की रणनीति बना रही है। सपा और रालोद के संभावित गठबंधन की घेराबंदी और उसकी काट में जुटी भाजपा ने इसके लिए अपने संगठन और कार्यकर्ताओं को तेवर देना शुरू कर दिया है। सन 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भी अमित शाह ने मेरठ में बूथ मैनेजमेंट का गुर दिया था। केंद्र सरकार ने जहां तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर मास्टर स्ट्रोक खेला है,

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी आज रखेंगे जेवर के ग्रेटर नोएडा एयरपोर्ट की नींव

वहीं भाजपा अपने तमाम दिग्गज नेताओं का दौरा पश्चिमी यूपी में भी करवा चुकी है। सीएम योगी मुरादाबाद, रामपुर, कैराना, मेरठ और नोएडा का दौरा कर चुके हैं।

   शिवानी चौधरी

More From Author

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद हुआ कोरोना विसफोट

अंबाला के सेना जवान की सड़क हादसे में मौत