दिल्ली के लोगों के लिए एक और खुशखबरी, 6589 पदों पर भर्ती, पढ़िए पूरी खबर..

दिल्ली के लोगों के लिए एक और खुशखबरी, 6589 पदों पर भर्ती, पढ़िए पूरी खबर..

दिल्ली :दिल्ली के लोगों के लिए एक और खुशखबरी सामने आ रही है। जहाँ इच्छुक युवाओं के लिए भर्ती का पिटारा खुल गया है। नगर निगम में बड़े पैमाने पर भर्ती होने जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भर्ती की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज दिल्ली के लोगों के लिए एक और खुशखबरी है। हमने दिल्ली नगर निगम में 6589 नई नौकरियों का प्रस्ताव पारित किया है।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि दिल्ली नगर निगम के तहत 2949 सिक्योरिटी गार्ड और 3640 सफाई कर्मियों की भर्ती होगी। इन सभी को दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में साफ सफाई और सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर भर्ती किया जाएगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार की तरह हम नगर निगम में भी शिक्षा को प्राथमिकता के आधार पर लेकर काम कर रहे हैं। इन नई नौकरियों से हमारे बहुत से युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। हमारा मकसद आने वाली पीढ़ी को तैयार करना है, उन्हें बेहतर माहौल देना है। शिक्षा के क्षेत्र में हम किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होने देंगे।

More From Author

मसूरी : श्रमिक संगठनों ने जताया आभार

सिल्क्यारा में 41 श्रमिक भाईयों के सफल रेस्क्यू पर भाजपाइयों ने CM का फूल मालाओं के साथ किया भव्य स्वागत