सिल्क्यारा में 41 श्रमिक भाईयों के सफल रेस्क्यू पर भाजपाइयों ने CM का फूल मालाओं के साथ किया भव्य स्वागत

सिल्क्यारा में 41 श्रमिक भाईयों के सफल रेस्क्यू पर भाजपाइयों ने CM का फूल मालाओं के साथ किया भव्य स्वागत

उत्तरकाशी : सिल्क्यारा उत्तरकाशी में 41 श्रमिक भाईयों के सफल रेस्क्यू अभियान के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सहस्त्रधारा हेलीपैड देहरादून आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के पदाधिकारी द्वारा अपने प्रिय मुख्यमंत्री का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं मिष्ठान खिलाकर अभिनंदन किया।

महानगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आप उत्तराखंड के गौरव हैं। उत्तराखंड के साथ-साथ आप संपूर्ण विश्व पटल पर आपका नाम बहुत आदर एवं सम्मान के साथ किया जाएगा, क्योंकि आप एवं देश के प्रधानमंत्री मोदी ने जो व्यक्तिगत तौर पर श्रमिकों को सुरंग से निकालने हेतु प्रयास किए हैं बहुत ही सराहनीय हैं। बहुत ही प्रशंसनीय हैं। उत्तराखंड ही नहीं अपित पूरा विश्व आप पर गौरांवित है।

इस दौरान भव्य स्वागत में प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान रविंद्रकटारिया महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा निरंजन डोभाल मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत पंकज शर्मा ज्योति कोटिया राहुल लारा संकेत नौटियाल उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार मंजीत रावत वैभव अग्रवाल सौरभ शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट पारस गोयल तरुण जैन सुजीत थापा आदि कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

More From Author

दिल्ली के लोगों के लिए एक और खुशखबरी, 6589 पदों पर भर्ती, पढ़िए पूरी खबर..

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी रहे सुनील ओझा का आज गुड़गांव के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *