जम्मू कश्मीर में एक और टारगेट किलिंग, प्रवासी मजदूर को बनाया निशाना

बीते कुछ दिनों से घाटी में टारगेट किलिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। आंतकी प्रवासियों को लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। एक बार फिर आंतकियों ने घाटी में बाहर से काम करने आए एक प्रवासी मजदूर को निशाना बनाया है। शुक्रवार को घाटी में आंतकियों ने बिहार के एक प्रवासी  मजदूर को अपना निशाना बनाया।

आंतकियों ने रात करीब 1 बजे बांदीपोरा के हाजिन इलाके के सदनारा गांव में 19 साल के प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज की हत्या कर दी। घाटी में आतंकियों द्वारा लगातार की जा रही टारगेट किलिंग्स के कारण अन्य प्रदेशों से काम करने घाटी में पहुंचे सरकारी कर्मचारी, व्यापारी और मजदूर डर के साये में जी रहें हैं। पिछले 10 महीनों में घाटी में आंतकी 7 प्रवासी लोगों को अपना निशाना बने चुके हैं। इलाके को तलाशी के लिए घेर लिया गया है। लगातार हो रही टारगेट किलिंग्स के कारण घाटी में डर का माहौल है।

 

More From Author

सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है फिल्म रक्षाबंधन, क्या फिर सुपरहिट हो पाएगी अक्षय और भूमि की जोड़ी

उत्तर प्रदेश डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, सिर्फ 37 फीसदी परीक्षार्थी ही हुए पहले सेमेस्टर में पास