सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS बिपिन रावत भी थे सवार

तमिलनाडु के कुन्नूर में आज लगभग 12:30 बजे सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस चौपर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत भी पत्नी मधुलिका रावत के साथ मौजूद थे। हेलिकॉप्टर सवार लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गये हैं। इस बीच चेन्नई में रक्षा सूत्रो ने बताया कि इस दुर्घटना में चार अधिकारियों की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। फिलहाल सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की हालत के बारे में कोई अपडेट सेना की ओर से नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें- राजकीय चिकित्सालयों में मुफ्त दवा वितरित करेगी सरकार

सूत्रों ने कहा कि हेलिकाप्टर में 14 लोग सवार थे। शेष सात लोगों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। खबर के मुताबिक एक लेक्टर सीरीज में हिस्सा लेने के लिए बिपिन रावत जा रहे थे। एयरफोर्स ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह चौपर Mi-17 सीरीज का था, जो  हादसे का शिकार हो गया। हादसे की वजह की जांच का आदेश एयरफोर्स की ओर से दिया गया है। हादसे के बाद का जो वीडियो सामने आया है, उसमें चौपर पूरी तरह से जलकर खाक हुआ दिख रहा है। ऐसे में यह भीषण हादसा तमाम आशंकाओं को भी जन्म देता है।

 

 

More From Author

पीएम मोदी को सपा अध्यक्ष अखिलेश ने दिया करारा जवाब

कानपुर में छोटी बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म