20 फरवरी को होंगे पंजाब में विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने पंजाब विधानसभा चुनाव स्थगित करेन का फैसला किया है पहले यह मतदान 14 फरवरीको होना था लेकिन अब 20 फरवरी होगा इससे पहले पार्टियों ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को होने वाले मतदान को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने को कहा था पार्टियों कहना था कि राज्य के दलित समुदाय के बहुत से लोग संत रविदास की जयंति पर वाराणसी जाएंगे रविदास जयंती 16 फरवरी को है।

कांग्रेस के अलावा भाजपा ने भी चुनाव आयोग से मतदान टालने का अनुरोध किया था जिस पर आयोग ने आज फैसला लिया कि अब विधानसभा के चुनाव 20 फरवरी को एक ही चरण मे होंगे।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री हरक सिंह समेत अन्य विधायक भी कांग्रेस में हो सकते शामिल

लाखों श्रध्दालु रविदास जयंती को मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाते हैं तो राजनीतिक पार्टियों का मानना है कि वह इसकी वजह से मतदान नहीं कर पाएंगे इस साल गुरु रविदास की जयंती 16 फरवरी को पड़ रही है जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग इस मांग पर आज चर्चा करेगा जिसके बाद चुनाव आयोग की ओर से कोई ऐलान भी संभव है।

 

More From Author

शिमला जिला कांगड़ा के कई स्थानों में भूकंप के झटके हुए महसूस

गुलाबी देवी को फिर मिला पार्टी से टिकट भाजपाई कर रहे विरोध