Badaun Instagram Love Case: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या की कोशिश? पूर्व विधायक के बेटे पर गंभीर आरोप

Badaun Instagram Love Case: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या की कोशिश? पूर्व विधायक के बेटे पर गंभीर आरोप

शादी का झांसा देकर युवती की हत्या की कोशिश

Badaun Instagram Love Caseसोशल साइट इंस्टाग्राम से प्यार के चक्कर मे फंसी युवती को उसके प्रेमी ने गला दबा कर और जहर देकर मारने की कोशिश की आरोप है कि युवती की मुलाक़ात सोशल साइट इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी और अक्सर उससे प्यार भरी बाते होती थीं। धीरे धीरे युवक ने उसको मुंबई से बुला लिया और शादी का भरोसा दिया लगभग डेढ़ साल तक दोनों रिलेशनशिप मे रहे और साथ घूमने कई जगह गए। युवक 2007 मे बसपा से उसहैत विधानसभा सीट से विधायक रहे मुस्लिम खान का बेटा अबूजर है और युवती अब इन्साफ की गुहार लगाने के साथ साथ जान का खतरा बता रही है और अपनी हत्या की आशंका जाहिर कर रही है।

बदायूँ के अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला बार्ड नंबर 15 की रहने बाली युवती ने ककराला के ही रहने वाले पूर्व विधायक के बेटे अबूजर खान पर घर में गला दवाकर विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद आरोपी अबूजर खान वहां से फरार हो गया। युवती की हालत गम्भीर होने पर ईलाज को परिजनों ने बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें गम्भीर युवती राहिला खान (24) वर्ष पुत्री इशाक खान निवासी ककराला वार्ड नंबर 15 की रहने बाली है।

वहीं आरोपी अबूजर खान पुत्र मुस्लिम खान पूर्व विधायक बसपा निवासी ककराला थाना अलापुर क्षेत्र का रहने बाला है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। युवती का आरोप है कि पूर्व विधायक और उसका बेटा उसको जान से मारना चाहता है उसके परिवार को लगातार धमकिया दे रहे हैँ और उसकी किसी भी समय हत्या हो सकती है। युवती का कहना है क़ी वो डेढ़ साल से रिलेशनशिप मे है और कई जगह अबूजर के साथ घूमने गयी है। युवती ने अपने इंस्टाग्राम पर आरोपी के साथ सैकड़ो विडिओ होने का दावा किया है।

Why मामला चर्चा में है?

यह मामला केवल एक कथित प्रेम संबंध का नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए बने रिश्तों में भरोसे और सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल भी उठाता है। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी और उसका परिवार उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। दूसरी ओर, पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों, मेडिकल रिपोर्ट तथा दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

जांच के प्रमुख बिंदु

Case Overview

विवरणजानकारी
मामलाInstagram Love Case
स्थानककराला, थाना अलापुर, बदायूं
पीड़िताराहिला खान (24 वर्ष)
आरोपीअबूजर खान
आरोपशादी का झांसा, गला दबाने और जहरीला पदार्थ देने का आरोप
जांचपुलिस द्वारा जांच जारी

Firozabad में Irrigation Department को मिलेगा नया Modern Building, बढ़ेंगी विभागीय सुविधाएं

Firozabad School News: मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों से कथित मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

FAQs

Q1. Badaun Instagram Love Case क्या है?
यह एक मामला है जिसमें युवती ने इंस्टाग्राम पर बने रिश्ते के बाद हत्या की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Q2. आरोपी पर क्या आरोप लगाए गए हैं?
युवती ने शादी का झांसा देने, गला दबाने, जहरीला पदार्थ खिलाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।

Q3. पीड़िता की हालत कैसी है?
उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Q4. क्या पुलिस जांच कर रही है?
हाँ, पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Q5. क्या आरोप सिद्ध हो चुके हैं?
नहीं। फिलहाल आरोपों की जांच जारी है और उनकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

More From Author

Firozabad House Collapse लगातार बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबा परिवार, 4 गंभीर

Firozabad House Collapse: लगातार बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबा परिवार, 4 गंभीर

Gautam Buddha Nagar MR Vaccination Campaign 18 अगस्त से शुरू होगा विशेष एमआर टीकाकरण अभियान

Gautam Buddha Nagar MR Vaccination Campaign: 18 अगस्त से शुरू होगा विशेष एमआर टीकाकरण अभियान