Firozabad School News मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों से कथित मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

Firozabad School News: मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों से कथित मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों से कथित मारपीट

Firozabad School News – मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में मासूमों से कथित क्रूरता, आंख में पेंसिल घोंपने और दूसरे छात्र की पिटाई का आरोप फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में दो मासूम छात्रों के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। एक चार वर्षीय छात्र की आंख में शिक्षिका द्वारा पेंसिल घोंपने से गंभीर चोट लगने तथा दूसरे छात्र की पिटाई से उसके कान में गंभीर चोट पहुंचने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना उत्तर पुलिस ने स्कूल के निदेशक, मैनेजर तथा दो शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

श्रीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका चार वर्षीय पुत्र अनमोल मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी का छात्र है। आरोप है कि 6 जुलाई को कक्षा के दौरान शिक्षिका काजल ने उसकी आंख में पेंसिल मार दी, जिससे उसकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद बच्चे को उपचार के लिए नई दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया, जहां 12 जुलाई को उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्कूल के मैनेजर विश्वनाथ शर्मा ने भी बच्चे के साथ मारपीट की। पीड़ित पिता का कहना है कि जब वह छोटे बेटे का इलाज कराकर लौटे तो उन्हें पता चला कि उनके पांच वर्षीय बड़े बेटे आर्यन, जो इसी विद्यालय में पढ़ता है, के साथ भी शिक्षिका योगेंद्री ने कथित रूप से मारपीट की। आरोप है कि पिटाई के कारण उसके कान में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने दोनों घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज मांगी तो स्कूल प्रबंधन ने फुटेज डिलीट होने की बात कही। साथ ही विद्यालय के निदेशक पर अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। थाना उत्तर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर विद्यालय के निदेशक, मैनेजर विश्वनाथ शर्मा तथा शिक्षिकाओं काजल और योगेंद्री के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट तलब की गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे और साक्ष्य प्राप्त होंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूरा मामला क्या है?

अभिभावक की शिकायत के अनुसार, दोनों बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। आरोप है कि अलग-अलग घटनाओं में दोनों को गंभीर चोटें पहुंचीं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्य अपडेट्स:

  • मामला मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल, कोटला रोड का।
  • चार वर्षीय छात्र की आंख में कथित रूप से पेंसिल मारने का आरोप।
  • दूसरे छात्र के कान में चोट लगने का आरोप।
  • स्कूल प्रबंधन और दो शिक्षिकाओं के खिलाफ FIR दर्ज।
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Case Status: अब तक क्या अपडेट?

मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

बिंदुविवरण
घटना स्थलमदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल, कोटला रोड, फिरोजाबाद
शिकायतकर्तामनोज कुमार
आरोपीनिदेशक, मैनेजर विश्वनाथ शर्मा, शिक्षिकाएं काजल व योगेंद्री
पुलिस कार्रवाईFIR दर्ज, जांच जारी
वर्तमान स्थितिमेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों की जांच जारी

फिरोजाबाद POCSO Case: 36 घंटे में पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अखिलेश यादव गिरफ्तारी: फिरोजाबाद में सपा का धरना

FAQs

Q1. यह मामला किस स्कूल से जुड़ा है?
यह मामला फिरोजाबाद के कोटला रोड स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल से जुड़ा है।

Q2. शिकायत में क्या आरोप लगाए गए हैं?
शिकायत में एक छात्र की आंख में कथित रूप से पेंसिल मारने और दूसरे छात्र के साथ कथित मारपीट कर कान में चोट पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।

Q3. पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
थाना उत्तर पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कूल प्रबंधन और दो शिक्षिकाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

Q4. क्या आरोप साबित हो चुके हैं?
नहीं। फिलहाल आरोपों की जांच जारी है और उनकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Q5. पुलिस आगे क्या करेगी?
पुलिस मेडिकल रिपोर्ट, संबंधित पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

More From Author

Uttarakhand Political News: गणेश जोशी को कोर्ट का नोटिस, हरक सिंह रावत ने BJP सरकार पर उठाए सवाल

Uttarakhand Political News: गणेश जोशी को कोर्ट का नोटिस, हरक सिंह रावत ने BJP सरकार पर उठाए सवाल

Firozabad News कोटला रोड पर गंभीर हालत में मिली महिला, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच

Firozabad News: कोटला रोड पर गंभीर हालत में मिली महिला, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच