चुनाव आयोग का बड़ा फैसला सभा में शामिल हो सकेंगे 1000 लोग शामिल

भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं जिसके मुताबिक अब डोर टू डोर कैंपेन के लिए 10 की जगह 20 लोगों की इजाजत दी गई है वहीं इनडोर बैठक में अब 300 की जगह 500 लोग शामिल हो सकेंगे इससे पहले चुनाव आयोग ने कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए 22 जनवरी को फिजिकल रैलियों और रोड़ शो पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था।

पिछली चुनाव आयोग की बैठक में पहले दूसरे चरण के लिए रैली की इजाजत मिली थी आयोग ने 22 जनवरी को राजनीतिक दलों या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की फिजिकल जनसभाओं के लिए 28 जनवरी से अनुमति दी थी और दूसरे चरण के लिए 1 फरवरी से दी है इसके मुताबिक अब 500 की जगह 1000 लोगों को सभा की इजाजत दी गई है।

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में 1200 लोगों की पांव धोकर करवाई हिंदु धर्म मे वापसी 

इससे पहले कोविड प्रतिबंधों के साथ निर्दिष्ट खुले स्थानों पर प्रचार के लिए सुरक्षा कर्मियों और वीडियो वैन को छोड़कर डोर टू डोर अभियान के लिए पांच व्यक्तियों की सीमा को 10 व्यक्तियों तक किया गया था जिसे अब बढ़ाकर 20 कर दिया है। यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होंगे मतों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

आरती राणा

More From Author

ऋषिकेश भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने किया जनसंपर्क

प्रियंका गांधी ने नोएडा में डोर-टू-डोर जाकर किया जनसंपर्क