बड़ी ख़बर : कई जिलों में भारी बारिश के चलते 275 सड़कें बाधित

उत्तराखंड : कई जिलों में भारी बारिश के चलते 275 सड़कें बाधित

देहरादून : उत्तराखंड में राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में हुई भारी बारिश की वजह से 275 सड़कें बाधित हैं जिनमें कई राज्य मार्ग और जिला मार्ग सहित आंतरिक मार्ग शामिल है। उधर आपदा में बचाव राहत कार्य के लिए दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं जबकि हरिद्वार में बैराज के टूटे हुए गेट के लिए स्टांप ब्लॉक लगाया गया है।

भारी बारिश की वजह से जहां बद्रीनाथ मार्ग में मलवा आने से हजारों यात्री फंसे रहे वहीं दूसरी तरफ मधु गंगा में बहने से दो बहनों की मौत हो गई। भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर बह रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 3 दिन तक इसी तरह बरसात रहने की उम्मीद जताई गई है। लिहाजा आपदा प्रबंधन व सभी जिलों के जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

More From Author

उत्तराखंड : लग्जरी कार से हो रहा था ये काम , दो आरोपी गिरफ्तार! पढ़ें.

Big News : बारिश के बाद दो जगह से धंसा कैंपटी के पास NH का बड़ा हिस्सा, सड़क पर आईं दरारें