बड़ी ख़बर : हल्द्वानी में प्री मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट

Uttrakhand News : हल्द्वानी में प्री मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट

रिपोर्ट- गौरव गुप्ता- हल्द्वानी : हल्द्वानी में प्री मानसून के साथ ही प्रशासन मानसून की तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सभी लैंडस्लाइड जोन और संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी और पोकलैंड पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा मानसून की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को 24 घण्टे अलर्ट पर रहने को कहा है।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकियां स्थापित किए जाने से लेकर सभी डेंजर पॉइंट और भूस्खलन वाले स्थानों को चिन्हित कर सरकारी मशीनरी को समय पर पहुंचा दिया गया हैं. साथ ही जिन इलाकों से संपर्क टूटता है वहां खाद्यान्न और रसद सामग्री भी समय पर पहुंचाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

More From Author

बड़ी ख़बर : एक बार फिर उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार व फेरबदल की चर्चाएं तेज

बड़ी ख़बर : रेखा आर्या – योग है भारत वर्ष की प्राचीन धरोहर, योग से होता है तन व मन स्वस्थ्य