Big News : कुमाऊं मंडल में आज भारी बारिश की चेतावनी

बड़ी खबर: कुमाऊं मंडल में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में सुबह से बरसात शुरू

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा रहने की उम्मीद है। कई इलाकों में भारी से अत्याधिक भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई हैं।

मौसम विभाग द्वारा आज कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। तथा अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही सुबह से ही विभिन्न जिलों में बरसात शुरू हो गई है।

More From Author

देहरादून : मंत्रम संस्था द्वारा लोक पर्व हरेला के अवसर पर एसजीआरआर पीजी कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण

देहरादून: अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, अब नंदा गौरा योजना के आवेदन में मिलेगी रसीद