भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा लखनऊ पहुंचे

विधानसभा चुनाव 2022 में जीत की तैयारी के लिए दो दिवसीय दौरें पर आए भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा अपनी कोर कमेटी के साथ बैठक करने के लिए रविवार शाम को लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव पर बात-चीत करने के लिए देर शाम राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान भी दिल्ली से आ गए है। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए जो विपक्षी दल है वह घेराबंदी में जुटे हुए है।

यह भी पढ़े- दिनदाहाड़े दो बच्चों का हुआ अपहरण

गृहमंत्री अमित शाह यहां संगठन की बैठकें लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो क्षेत्रवार की समीक्षा भी की। वही डीजीपी सम्मेलन में भाग लेने आए पीएम मोदी और सीएम योगी की राजभवन में दो दिन मुलाकात भी हुई। सूत्रों के अनुसार सीएम योगी ने पीएम को फीडबैक भी दिया। अब कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के साथ ही परिस्थितियां कुछ बदलने की संभावना में है। ऐसे में भाजपा कुछ सीटों के लिए नए सिरे से रणनीति के मंथन में जुट गई है।

More From Author

उत्तराखंड में लगाए जाएंगे 3000 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र

RSS कार्यकर्ता संजीत की हुई हत्या