उत्तराखंड में  जीत की ओर भाजपा

उत्‍तराखंड की 70 सीटों पर मतगणना जारी है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना जारी है। उत्‍तराखंड में 70 सीटों के रुझान लगातार आ रहे हैं। इसमें भाजपा आगे चल रही है। भाजपा 43 सीटों पर आगे है, जबकि 23 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। 04 सीट पर अन्‍य  बढ़त बनाए हुए हैं।

हालांकि शुरुआती रुझानों में उत्‍तराखंड की दो प्रमुख पार्टियों के बीच कांटे की टक्‍कर दिखाई दी थी, लेकिन बाद  में भाजपा ने बढ़त हासिल कर ली। हालांकि राजनीतिक रणनीतिकारों का मानना है कि दोपहर बाद तक ही स्थिति साफ होगी कि राज्‍य में किसकी सरकार बन रही है।

यह भी पढ़ें-गोवा के रुझान, BJP: 16, Congress 20, बहुमत का आंकड़ा 21

कर्णप्रयाग, गंगोत्री, थराली, डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीटों का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना जताई जा रही है। यहां पोस्टल बैलेट के कारण मतगणना में 10 घंटे तक का समय लग सकता है। प्रदेश की 70 सीटों में सबसे पहले परिणाम ज्वालापुर, किच्छा और गदरपुर विधानसभा का आने की संभावना है। यहां मतगणना शुरू होने से तीन घंटे की अवधि में परिणाम आ सकता है।

More From Author

5 में से 4 राज्यों में BJP की लहर, पार्टी मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

पंजाब में आप 87 सीटों पर आगे, बहुमत का आंकड़ा पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *