बसपा ने हरिद्वार लोकसभा सीट पर किया प्रत्याशी का एलान, भावना पांडे को बनाया प्रत्याशी

हरिद्वार:(जीशान मलिक) उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियो का एलान कर रहे हैं.वही गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी ने हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है.

आपको बता दे की बहुजन समाज पार्टी ने हरिद्वार से भावना पांडे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है.हरिद्वार लोकसभा सीट उत्तराखंड की हाई प्रोफाइल सीट है.

शुक्रवार को विधिवत तरीके से बसपा प्रदेश कार्यालय शिवालिक नगर में बसपा की सदस्यता दिलाई जाएगी. उसके बाद टिकट की घोषणा की जाएगी.जिला अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश कार्यालय पर कार्यक्रम कर भावना पांडे को सदस्यता दिलवाई जाएगी.

उसके बाद उन्हें को प्रत्याशी घोषित किया जाएगा. इस मौके पर प्रदेश प्रभारी शमशुदीन राईन, प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम, प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य, प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल और प्रदेश कमेटी , विधायक गण, जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी, सेक्टर कमेटी, जिला पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहेंगे।

More From Author

CEO ने SBI के प्रधान कार्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

हरिद्वार : लोकसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने किया नामांकन..