हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल को मंजूरी अलवर में मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल को मंजूरी राजस्थान के अलवर में मिलेगी। 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के 100वें दिन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला मंत्रियों के नामों की चर्चा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से करेंगे।

15 दिसंबर की रात को शुक्ला की डिनर डिप्लोमेसी में संभावित मंत्रियों की सूची तैयार हो जाएगी। जिला शिमला और कांगड़ा से मंत्रियों की संख्या तय करने को लेकर अभी पेच फंसा है। अन्य जिलों से मंत्रियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं।

More From Author

 फीफा विश्व कप 2022- अर्जेंटीना ने  उप-विजेता टीम क्रोएशिया को 3-0 से हरा

PKL 2022 के दूसरे एलिमिनेटर  मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धाज को 6-4 से हराया