फ्लाईदुबई- फ्लाइट घटना में असाधारण साहस के लिए कैप्टन स्मित मच्छार की राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सराहना की

Captain Smit Machhar-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि उनकी बहादुरी और मुश्किल समय में सूझबूझ दिखाने की काबिलियत ने सभी का दिल जीत लिया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि गंभीर खतरे के समय बुरी तरह घायल होने के बावजूद, वे दूसरों की जान बचाने के लिए डटे रहे। उन्होंने कहा कि उनकी बहादुरी और तुरंत कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया और कई जानें बच गईं। राष्ट्रपति मुर्मु ने उनके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

उपराष्‍ट्रपति ने सोशल मीडिया पर कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने खतरे के समय असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। भारत को इस असाधारण नायक पर गर्व है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और उनके माता-पिता से बात की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की सराहना की, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बची। श्री मोदी ने कहा कि भारतीय मिशन हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल हुई फ्लाईदुबई फ्लाइट की घटना के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण साहस और मुश्किल समय में उनकी सूझबूझ की तारीफ़ की है। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि श्री मच्छार ने गंभीर खतरे के बावजूद सैकड़ों लोगों की जान बचाई और एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने साबित कर दिया कि असली हीरो सबसे मुश्किल समय में ही सामने आते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने भारतीय पायलट की तारीफ़ की कि उन्होंने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और अपनी निस्वार्थ बहादुरी से एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया। उन्होंने कहा कि पूरा देश उनका बहुत सम्मान करता है और उनके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की प्रार्थना करता है।
इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रशंसा की। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने ऐसी हिम्मत दिखाई जिससे कई लोगों की जान बच गई। प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन मच्छार का इलाज चल रहा है और वे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि देश गर्व के साथ उनके और उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की।

More From Author

अनधिकृत सेल्समैन, रेट लिस्ट गायब और स्टॉक रजिस्टर भी अपडेट नहीं…शराब दुकानों पर जिला प्रशासन ने देर रात छापा

KHABAR UTTAR PRADESH

LIVE देखने के लिए टैप करें