पार्टी ऑफिस का रेंट ना देने पर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज

कांग्रेस पार्टी के पास पार्टी ऑफिस का रेंट देने भी पैसे नहीं है। ट्रांसपोर्टनगर में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के ऑफिस का रेंट समय से ना देने पर पार्टी की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के खिलाफ राजघाट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

ट्रांसपोर्टनगर में कांग्रेस के ऑफिस पर 3.90 लाख रूपये का किराया बाकी है साथ ही मकान मालिक ने 31 अक्टूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के तारामंडल इलाके के चंपा देवी पार्क में रैली होने के अगले दिन जिला कार्यालय पर ताला लगा दिया था।

कैंट थाना क्षेत्र के कालेपुर पड़हा पैडलेगंड निवासी राजमन राय के ट्रांसपोर्टनगर में स्थित उनके मकान में कांग्रेस पार्टी ने अपना डिस्ट्रिक्ट ऑफिस खोला हुआ था। राजमन राय ने राजघाट पुलिस को बयान दिया कि वर्ष 2019 में 25 अक्टूबर को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान व तीन-चार अधिकारियों ने उनके मकान पर ऑफिस खोलने के लिए स्थान देने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें- हेलीकॉप्टर क्रैश में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

पुलिस ने मामले में विश्वासघात का केस दर्ज किया

राजमन राय का कहना था कि 15 हजार रूपये प्रति माह रेंट निर्धारित करने के बाद गारंटी के रूप में कांग्रेस जिलाअध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से बात करवाई थी। राजमन राय ने पुलिस को बताया कि मकान लेने के बाद से निर्मला पासवान किराये कि मांग करने पर 3 से 6 माह का समय मांगती रहती थी। इस मामले में राजघाट थाना प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र का कहना है शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर विश्वासघात का केस दर्ज किया गया है।

अंजली सजवाण

 

More From Author

बिहार-झारखंड सीमा पर गैस भरा टैंकर पलटा हादसे में तीन लोगों मौत

तमिलनाडु में मदूरई मीनाक्षी की शहर में निकाली गई झांकी