CM धामी पंतनगर किसान मेले में
पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चल रहे 118वें अखिल भारतीय किसान मेले में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे सीएम धामी ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और किसानों से सीधे संवाद करके उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कृषि विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए किसानों को आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सीएम ने कहा कि सरकार किसानों की हर संभव सहायता और उनके हितों की रक्षा के लिए तत्पर है।
CM नकल विरोधी कानून और कृषि नवाचार पर करेंगे संवाद
पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में 118वें अखिल भारतीय किसान मेले के दौरान ‘नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता एवं किसानों की प्रगति’ विषय पर विशेष गोष्ठी और संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किसानों, वैज्ञानिकों और छात्रों से सीधे संवाद कर कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और सरकारी योजनाओं पर विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करेंगे। मेले में विभिन्न राज्यों से आए कृषक, स्वयं सहायता समूह, कृषि उद्योग और वैज्ञानिक अपने उत्पाद व तकनीक का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी दोपहर 12:25 बजे विश्वविद्यालय से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

