कांग्रेस महासचिव प्रियंका करेंगी CM धामी के विधानसभा क्षेत्र को संबोधित

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन में आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वांड्रा चुनावी शंखनाद के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा, हल्द्वानी व श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार- प्रसार करने का आज अंतिम दिन है, आज शाम को चुनावी प्रचार का पूरी तरह से दौर थम जाएगा, सिर्फ डोर टू डोर प्रचार ही किया जाएगा।

14 फरवरी चुनावी प्रचार के अंतिम दौर में आज प्रियंका गांधी लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर जनसभा को संबोधित करने जा रही है।

यह भी पढे़ं- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रुद्रप्रयाग दौरे पर

खटीमा विधानसभा से सीएम पुष्कर सिंह धामी के विपक्ष में खड़े कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी के समर्थन में प्रियंका गांधी आज जनसभा करने के बाद हल्द्वानी में सुमित हृदयेश के पक्ष में जनसभा कर पूरे कुमाऊं को संदेश देकर गढ़वाल के श्रीनगर पहुंचेंगी।

सिमरन बिंजोला

More From Author

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कपकोट, सल्ट दौरे पर पहुंचेंगे

बरेली में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णन करेंगे जनसभा