देहरादून:- अब 18 की उम्र होते ही घर आ जाएगा वोटर कार्ड, कसरत तेज

Dehradun:- Now the voter card will come home as soon as the age of 18, exercise fast

देहरादून- राज्य में 18 वर्ष की उम्र होते ही आपका वोटर कार्ड आपके घर पहुंच जाएगा। सरकार हरियाणा की तर्ज पर परिवार पहचान पत्र की मदद से यह मुमकिन करने की तैयारी कर रही है। आईटी विभाग ने प्रदेश के हर परिवार का ऑनलाइन डाटा बैंक तैयार करने की कसरत तेज कर दी है। हरियाणा में परिवार रजिस्टर में हर परिवार के हर सदस्य की पूरी जानकारी है। परिवार के किसी भी सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है तो इसकी भी जानकारी अपडेट है।

उत्तराखंड में भी सरकार इसी तर्ज पर परिवार पहचान पत्र बनाने की कवायद शुरू कर चुकी है। आईटी विभाग पूरे प्रदेश के हर परिवार का ऑनलाइन डाटा बैंक तैयार कर रहा है। सचिव आईटी शैलेश बंगोली लगातार इसकी समीक्षा भी कर रहे हैं हर परिवार को यहां एक यूनिक आईडी दी जाएगी।

More From Author

Weather अपडेट: 17 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड: इन परीक्षाओं में लागू नहीं होगा नकलरोधी कानून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी