Delhi Bus Stops

Delhi Bus Stops पर मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, शुरू हुई नई योजना

Delhi Bus Stops: दिल्लीवासियों के लिए एक खुशखबरी है। अगर आप रोज़ाना बस से यात्रा करते हैं और इस कड़ी धूप में बस का लंबा इंतज़ार करना पड़ता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को हाईटेक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इस योजना के तहत अब बस स्टॉप सुरक्षा, तकनीक और आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट शेल्टर्स के रूप में नज़र आएंगे।

बताया जा रहा है कि शहरभर के 3575 बस स्टॉप्स को अपग्रेड करने के लिए करीब 650 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बस स्टॉप्स में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

डीटीआईडीसी के एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली भर के सभी बस शेल्टर्स के डिज़ाइन, रीडेवलपमेंट और सर्वे के लिए एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म को नियुक्त करने की योजना बनाई जा रही है, जिसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

इस नए रीडेवलपमेंट प्लान के तहत बस शेल्टर्स में कई आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। इनमें पैनिक अलार्म सिस्टम, वेदर डिस्प्ले, सोलर पैनल और डिजिटल एडवरटाइजिंग सिस्टम जैसे एडवांस फीचर्स शामिल होंगे।

यात्रियों की सुविधा और पर्यावरण पर फोकस

बस शेल्टर्स को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए उनकी छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। वहीं, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए डिज़ाइन तैयार किए जा रहे हैं। बैठने के लिए मजबूत बैक-रेस्ट और आरामदायक बेंच लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को लंबे इंतज़ार के दौरान परेशानी न हो।

कंपनी चयन और सर्वे का काम शुरू

फिलहाल, इस परियोजना को शुरू करने के लिए सरकार ने प्रोजेक्ट कंपनी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब डेढ़ महीने तक अलग-अलग जगहों का सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे के जरिए यह तय होगा कि किस स्थान पर किस तरह का बस शेल्टर बनाया जाए। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।

20 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी

जिस कंपनी को यह टेंडर मिलेगा, उसे अगले 20 वर्षों तक इन बस शेल्टर्स के रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, साल के अंत तक लोगों को इस नई योजना का असर दिखाई देने लगेगा।

Read more:- दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 2 दिन Work From Home

More From Author

Uorfi Javed new look

Uorfi Javed बनीं बबल गर्ल, Video हुआ वायरल