Nautapa: उत्तर भारत समेत पूरे देश में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कल यानी 25 मई से ‘नौतपा’ शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा। ज्योतिष और विज्ञान दोनों ही नजरिए से ये 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस दौरान तापमान 50 से 55 डिग्री तक पहुंच सकता है।
क्या होता है नौतपा?
जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो पृथ्वी पर उसकी किरणें सीधे पड़ती हैं। इसी अवधि को ‘नौतपा’ कहा जाता है। माना जाता है कि नौतपा जितना अधिक तपता है, मानसून उतना ही अच्छा रहता है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह भीषण गर्मी खेतों के हानिकारक बैक्टीरिया और कीटों को खत्म करने में मदद करती है। हालांकि इस दौरान कुछ चीजों से परहेज करना जरूरी होता है।
इन चीजों से करें परहेज
नौतपा की भीषण गर्मी में खान-पान की जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इन चीजों का सेवन कम से कम करें:
- ज्यादा मिर्च-मसाले: गरम मसाला, लाल मिर्च और ज्यादा तेल वाला खाना शरीर में गर्मी बढ़ाता है और डिहाइड्रेशन का कारण बनता है।
- कैफीन और कोल्ड ड्रिंक्स: चाय, कॉफी और ज्यादा शुगर वाली कोल्ड ड्रिंक्स पीने से शरीर का पानी जल्दी सूखता है।
- गर्म तासीर वाले फल-सब्जी: आम, लीची और कटहल का अधिक सेवन न करें। सब्जियों में बैंगन, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का इस्तेमाल कम करें।
- नॉन-वेज और ड्राई फ्रूट्स: रेड मीट और बादाम-काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स पचने में भारी होते हैं और शरीर का तापमान बढ़ाते हैं।
क्या खाएं कि बनी रहे ठंडक?
खुद को लू और हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए अपनी डाइट में तरबूज और खरबूज,खीरा और ककड़ी, लौकी, तोरई और कद्दू, नारियल पानी,छाछ और दही,नींबू पानी और शिकंजी, मौसमी फल और हरी सब्जियां जैसी चीज़ो को शामिल करना चाहिए।।
Read more:- Delhi Bus Stops पर मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, शुरू हुई नई योजना

